ग्राउंड रिपोर्टराजनीति

निकाय कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री का किया पुतला दहन.

Spread the love

जनमित्र/गयाः बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ एक्टू से संबंध द्वारा 13 सूत्री मांगों की पूर्ति हेतु आंदोलन के दूसरे चरण में बाध्य हो मुख्यमंत्री उपमुख्यमंत्री सह मंत्री नगर विकास एवं आवास विभाग का पुतला महासंघ कार्यालय से कोविड-19 नियमों का पालन करते हुए महासंघ प्रांगण में पुतला दहन किया गया तत्पश्चात श्री सिया धर सिंह की अध्यक्षता में एक सभा हुई. सभा को संबोधित करते हुए महासंघ के महासचिव श्याम लाल प्रसाद द्वारा निकाय कर्मियों

की दयनीय दशा की चर्चा करते हुए बताया कि एक तरफ सफाई मजदूरों की महत्ता को बताते हुए मोदी जी सफाई कर्मी का पांव पखारते नजर आते हैं तो दूसरी तरफ मुख्यमंत्री नीतीश जी महादलितों की कल्याण का बखान करते नहीं थकते शहरी निकायों में कोविड-19 का पहला और दूसरा महामारी में जान जोखिम डाल फ्रंटलाइन लाइन में कार्यरत निकाय कर्मियों को प्रोत्साहन भत्ता, अनुदान, स्वास्थ्य बीमा, विशेष भत्ता ,जहां नहीं मिला वही आसमान छूती महंगाई में चार माह बकाया वेतन ,वर्षों से कार्यरत दैनिक वेतन भोगी का स्थायीकरण, पहचान पत्र, सप्ताहिक अवकाश ,अनुकंपा पर नियुक्ति, 600 प्रतिदिन, मजदूरी आउटसोर्सिंग प्रथा समाप्त कर नियमितीकरण, ईएसआई,पंचम खस्टम वेतन, पुनरीक्षण का बकाया अंतर वेतन ,सप्तम वेतन पुनरीक्षण, शेवांत, लाभ आजीवन पारिवारिक पेंशन न मिलने से उनके परिवार के समक्ष भूखमरी की स्थिति बनी रहती है यह माननीय मोदी

और नीतीश जी के कथनी और करनी में कोई तालमेल नहीं श्री प्रसाद ने कहा कि 73 वर्ष की आजादी में लगातार शहर का विकास, सफाई, नंगे पांव नाला, सीवरेज में ढूंकना, लावारिस लाशों का ठिकाना लगाने जलापूर्ति करने वालों कर्मियों के प्रति सरकार की उदासीनता के विरोध में महासंघ लगातार पत्राचार, प्रदर्शन, धरना , हड़ताल आदि के माध्यम से ध्यान आकृष्ट करते रहा है किंतु मांगे ज्यों की त्यों है पुनः महासंघ बाध्य हो 13 सूत्री मांगों की पूर्ति हेतु 4 चरणों में आंदोलनतमक कार्यक्रम के तहत आज दूसरे चरण में पुतला दहन हुआ अगले तीसरे चरण में 27 जुलाई को उपमुख्यमंत्री सह मंत्री नगर विकास विभाग पटना के समक्ष महाधरना तथा 17 अगस्त 2021 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे बैठक को शंभू राम ,सुजीत कुमार, शंकर ठाकुर ,इंद्रदेव प्रसाद ,दुर्गेश कुमार ,सिया धार सिंह ,गुलाम सरवर ,अजहर इमाम, सुगंध कुमार ,महासंघ गोप गुट के राज्य अध्यक्ष जियालाल प्रसाद एक्टू नेता गुल्लू जी आदि ने किया.

Comment here