जनमित्र/बक्सर: एनएसयूआई बक्सर के द्वारा एबीवीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ० सुब्बैया पर सख्त से सख्त कार्यवाही की माँग को लेकर विरोध प्रदर्शन हुआ. एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घरों में तख्ती लेकर विरोध प्रदर्शन किया जिस पर एबीवीपी मुर्दाबाद, सेम ऑन एबीवीपी आदि नारे लिखे हुए थे. ऐवही जिलाध्यक्ष अनुराग राज त्रिवेदी ने कहा कि एबीवीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के द्वारा महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया है जोकि बहुत ही निंदनीय है.

यह पहली घटना नहीं है जिसमें एबीवीपी के द्वारा महिलाओं के साथ अभद्रता की गई हो बल्कि इससे पहले भी विद्यार्थी परिषद के नेता महिलाओं के साथ बदसलूकी करते रहे हैं जिसका एनएसयूआई घोर निंदा करती है और मांग करती है कि ऐसे नेताओं को अविलंब गिरफ्तार किया जाए ताकि हमारी बहन बेटियां सुरक्षित रह सके. इस मुहिम में शामिल होने वाले लोगों में सोशल मीडिया अध्यक्ष विनय ओझा, उपाध्यक्ष विकाश पांडेय, महासचिव विशाल खरवार, महासचिव रामप्रतिक चौबे, नागेश कुमार चौबे, दीपक राय, विकाश सिंह, अंकित सिंह, आसिफ इक़बाल, अंकित पांडेय व अन्य शामिल रहे.






Comment here