गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026
ताज़ा
बक्सर में पुरुषों में बढ़ रहा हाई ब्लड शुगर का खतरा निर्माणाधीन मकान का छज्जा ढहने से सरपंच की मौत चौसा में बनारस जैसी गंगा आरती का भव्य आयोजन डुमरांव में मोबाइल शोरूम से करोड़ों की चोरी भोजपुर थाना के नजदीक अज्ञात युवक का शव बरामद सांसद ने मानहानि नोटिस पर लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखा चलती गाड़ी से उतरते वक्त नीचे गिरी महिला दुर्गा पूजा पंडाल के समीप तीन वर्षीय मासूम से दुष्कर्म
ग्राउंड रिपोर्ट

सीनेट का घेराव करने पहुंचे विद्यार्थी परिषद से जुड़े छात्र नेताओं पर लाठीचार्ज

जनमित्र/बक्सर: वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में होने वाली सीनेट की बैठक का घेराव करने पहुंचे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किए जाने से विद्यार्थी परिषद के बक्सर के छात्र नेता अंकुश पांडेय घायल हो गए. बताया जा रहा है कि, उनका पैर टूट गया है. वहीं, अंकुश के साथ-साथ अन्य कई छात्र भी घायल हैं, जिन्हें आरा सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि छात्र अपनी 15 सूत्री मांगों को लेकर

सीनेट के घेराव को पहुंचे थे, जिसमें प्रमुख मांगों में महाराजा विधि महाविद्यालय को स्थायी संबद्धता, छात्र संघ के चुनाव के तिथियों की अविलंब घोषणा तथा लंबित परीक्षा परिणामों की घोषणा के साथ-साथ प्लेसमेंट सेल की घोषणा समेत 15 सूत्री मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया जा रहा था. छात्र नेता अंकुश ने बताया कि, उनके द्वारा शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया जा रहा था लेकिन, विश्वविद्यालय प्रशासन के इशारे पर बिहार पुलिस के द्वारा बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज किया गया. जिसमें कई छात्र घायल हो गए हैं. उन्होंने बताया कि, जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा उनका आंदोलन जारी रहेगा.

यह भी पढ़ेंदोहरे मामले में बक्सर डीटीओ जाँच के घेरे में, द जनमित्र ने चलाई थी खबर