जनमित्र/बक्सर: राष्ट्रीय जनता दल अनुसूचित जाति/जनजाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष के रूप में संतोष भारती को चयनित किया गया है. वह पिछले कई वर्षों से राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ता के रूप में कार्य करते रहे हैं. ऐसे में पार्टी ने उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें अनुसूचित जाति जनजाति प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष बनाया है. उन्होंने कहा कि वह अपने कर्तव्य एवं दायित्व का बेहतर तरीके से निर्वहन करने के लिए कृत संकल्पित हैं. उन्होंने पार्टी के पदाधिकारियों के इस फैसले

पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्व की तरह ही आगे भी वह पार्टी के प्रति निष्ठावान रहते हुए जरूरतमंदों की की आवाज बुलंद करते रहेंगे. उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति/ जनजाति के लोगों के अधिकारों के लिए वह सदैव समर्पित रहेंगे. संतोष भारती को यह जिम्मेदारी मिलने पर राजद नेताओं मे खुशी की लहर है. जिलाध्यक्ष शेषनाथ सिंह, क्रीडा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, राजद नेता गोविंद जायसवाल, छात्र नेता रामाशंकर सिंह कुशवाहा एवं अन्य लोगों ने भी उन्हें बधाई तथा शुभकामनाएं दी.









Comment here