जनमित्र/बक्सरः अखिल भारतीय रेल बचाओ देश बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले एक निजी हॉल में मिथिलेश कुमार सिंह व डॉक्टर निसार अहमद की अध्यक्षता में एक बैठक की गई. बैठक को संबोधित करते हुए डॉक्टर निसार अहमद ने बताया कि दिनांक 25 अगस्त दिन मंगलवार को सुबह 10:00 बजे से बक्सर रेलवे स्टेशन के प्रांगण में शांतिपूर्ण ढंग से एक दिवसीय धरना लॉकडाउन के नियमों एवं संवैधानिक मर्यादा का पालन करते हुए किया जाएगा. उन्होंने कहा कि मौजूदा

सरकार सभी सरकारी उपक्रमों का एक-एक कर निजीकरण करते जा रही है. इस प्रकार हमें गुलामी की ओर धकेलने का प्रयास किया जा रहा है और भारत की जनता को किसी दूसरे मुद्दे पर भटका कर चंद उद्योगपतियों के हाथों में देश की संपूर्ण आर्थिक शक्ति देने का काम किया जा रहा है. हम भारत के आमजन उनके मंसूबों को कभी कामयाब नहीं होने देंगे एवं केंद्र की सत्तारूढ़ सरकार भारतीय रेलवे को निजी हाथों में सौंप रही है जिसके विरोध हम लोग संघर्ष भी करेंगे उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर के कई

नेतागण शामिल होंगे एवं यह धरना किसी राजनीतिक संगठन के द्वारा नहीं बल्कि सभी सजग नागरिकों के द्वारा किया जा रहा है इस दौरान दीपचंद दास, कुमार नयन, सत्येंद्र कुमार ओझा, राजेश शर्मा, धीरेंद्र कुमार चौधरी, गोविंद कुमार जयसवाल, कमल सिंह, अंकित सिंह, अजय पासवान के अलावा अन्य शामिल रहे.








Comment here