ग्राउंड रिपोर्टस्थानीय

राजीव गांधी एवं जगनारायण त्रिवेदी को याद कर हुए कई कार्यक्रम..

Spread the love

जनमित्र/बक्सरः स्व राजीव गांधी की 76वीं एवं बिहार सरकार के पूर्व मंत्री स्व जग नारायण त्रिवेदी जी की 96 वीं जन्म जयंती के अवसर पर बक्सर जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री तथागत हर्षवर्धन के अध्यक्षता में आयोजित हुई. कार्यक्रम में स्व. राजीव गांधी जी एवं स्व. पंडित त्रिवेदी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर सभी कार्यकर्ताओं ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित किया. कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष बजरंगी मिश्रा ने किया. तथागत हर्षवर्धन ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि स्व. राजीव गांधी के युवा नेतृत्व और युगांतकारी विजन ने भारत को

तकनीकी के क्षेत्र में अग्रणी राष्ट्र के तौर पर स्थापित किया, स्व. राजीव के असमय निधन से रिक्त हुआ स्थान आज के दिन तक भरा नहीं जा सका है साथ ही पंडित जगनारायण त्रिवेदी की चर्चा करते हुए हर्षवर्धन ने कहा कि राजनैतिक मनीषी पंडित त्रिवेदी बक्सर के राजनीति के अजातशत्रु थे, बिना किसी द्वेषभाव के सबकी सेवा करने वाले पंडित त्रिवेदी एक संत थे, उनके आचरण हमें आजतक प्रभावित करते हैं. श्रद्धांजलि कार्यक्रम के उपरांत बक्सर के कृतपुरा गंगा घाट पर अवस्थित ‘राजीव रत्न गांधी स्मृति उद्यान’ के प्रांगण में स्व. राजीव गांधी की आदमकद धातु की प्रतिमा की स्थापना के

संकल्प के साथ हर्षवर्धन के द्वारा बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में पूर्ण वैदिक विधि से शिलान्यास पूजन का कार्यक्रम संपन्न किया गया, शिलान्यास कार्यक्रम में बोलते हुए हर्षवर्धन ने यह घोषणा किया की इसी वर्ष कांग्रेस के स्थापना दिवस 28 दिसंबर के दिन स्व. राजीव गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा. उपरोक्त कार्यक्रम में श्रीकांत पाठक, कामेश्वर पांडे, राहुल आनंद, धनजी पांडे, बृजेश पाठक, हारुण खान, साधना पांडे, अजय तिवारी, करुणानिधि दुबे, चितरंजन प्रसाद मीना, वीरेंद्र राम, संजय यादव, अंशु तिवारी, राघवेंद्र मिश्रा, श्रीमन राय, ललन दुबे, संजय पांडे, संजय दुबे, शैलेश दुबे, अनुराग राज त्रिवेदी,

अजय ओझा, विनय ओझा, जमाल अंसारी, निरंजन चौहान, मणिशंकर पांडे, दीपक यादव, निशांत कुमार दुर्गा शुक्ला सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
वहीं दूसरी ओर भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के जन्म जयंती एवं पूर्व मंत्री स्वर्गीय जगनारायण त्रिवेदी के पुण्यतिथि पर राजीव रत्न गांधी उद्यान में एनएसयूआई के द्वारा वृक्षारोपण किया गया इस मौके पर मौजूद जिलाध्यक्ष अनुराग राज त्रिवेदी ने कहा कि राजीव गांधी हम जैसे युवाओं के प्रेरणास्रोत है


वे आधुनिक भारत के निर्माणकर्ता है युवाओं को उनसे बहुत कुछ सीखने को मिलता है साथ ही स्वर्गीय जगनारायण त्रिवेदी ने बक्सर के विकास के लिए अनेको कार्य किया है जिसके कारण बक्सर के हर नागरिकों के दिलो में वो आज भी जिंदा है. मौके पर कांग्रेस आई टी सेल के जिलाध्यक्ष विनय ओझा, एनएसयूआई उपाध्यक्ष विकाश पांडेय, महासचिव राम प्रतीक चौबे , विशाल खरवार , अंकित पांडेय, दीपक राय , नागेश कुमार , अंकित सिंह , सत्यम चौबे , विकाश तिवारी , आशिफ अली ,शाहबाज सिद्दकी एवम अन्य लोग मौजूद रहे.

Comment here