जनमित्र/बक्सरः मदरसा दारुल उलूम अशरफिया के सेक्रेटरी डॉ निसार अहमद ने अपने मुसलमान भाइयों के लिए एक पत्र लिखा है कि आप से गुजारिश है कि कोरोना वायरस (वबा) के पेसे नजर खुसूसी हिदायत आपके सामने अर्ज़ की जा रही है. चुकी लकडाउन चार में जुम्मेतुल विदा और ईद उल फितर पड़ रहा है. इस पर हिंदुस्तान के कानून और तमाम उलेमाओं खानकाहो और एदाराऐ और सुन्नी वक्फ बोर्ड पटना के हवाले से मुंदरजे चुकी तमाम बातें सख्ती से रखी गई है. जो जरूर अमल किया जाए. जिस तरह आप जुम्मा की मुबारक नमाज की जगह जोहर की नमाज आप अपने घरों में अदा करते हैं. उसी तरह जुम्मेतुल विदा नमाज की जगह जोहर की नमाज

अपने घर में अदा करें. हस्बे मामूल ईद उल फितर की नमाज की जगह चास्त की 4 रकात नवाफिल नमाज अपने घरों में अदा करें. ईदगाह और मस्जिद की तरह ना जाएं. मदरसा दारुलउलूम अशरफिया मुख्तारुल उलूम, बक्सर (बिहार) आपसे अर्ज़ करता है की एक अच्छी उम्मत होने के नाते हमारी नैतिक जिम्मेदारी है कि ईद उल फितर खुशी का त्यौहार है लेकिन इस वबा के वास्ते ईद उल फितर बहुत सादगी के साथ मनाएं साथ ही साथ सोशल डिस्टेंस का पालन करें ताकि सरकार के कायदे कानून का पालन हो सके.

Comment here