जनमित्र/डुमरांव: एनएसयूआई एवं छात्र राजद के नेताओं ने जेएनयू में हुई छात्रों पर हिंसा के विरोध में डी के कॉलेज के मुख्य गेट पर गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया। जिसका नेतृत्व एनएसयूआई छात्र नेता रणविजय सिंह व संचालन छात्र राजद नेता छोटु यादव ने किया ।
उक्त विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुवे रणविजय सिंह ने कहा कि सरकार छात्रों की आवाज को दबाना चाहती हैं और शिक्षा का बाजारीकरण करने पर तुली हैं। जेएनयू में छात्रों के साथ मारपीट का जिम्मेदार तत्कालीन सरकार है।

फीस बढ़ोतरी का विरोध कर रहे छात्रों को अपने गुंडों को भेजकर सरकार मारपीट कराई हैं और सत्ता से संबंधित छात्र संगठन गुंडागर्दी कर रहे है। दिल्ली पुलिस मूकदर्शक बनी हुई हैं और सरकार के मंत्री और विधायक छात्रों पर अनाप सनाप बयान दे रहें है। शर्म आती है ऐसे सरकार पर जो निर्दोष छात्रो के ऊपर अपने गुंडों व पुलिस से मारपीट करा रही है।
उक्त पुतला दहन में रंजन ओझा, कृष्णा गुप्ता, पुरुषोत्तम उपाध्याय, विश्वविजय सिंह, ऋषिकेश कुमार, राजू खान,

अभिषेक पाठक, धनन्जय कुमार, सूरज, आनंद, अशोक, ओमप्रकाश, रईस कुरैशी, विशाल, तबरेज़, उमेश, अस्बाक, सुनील समेत काफी संख्या में कॉलेज के छात्र शामिल रहे। सभी ने सरकार व गृहमंत्री के विरोध में जमकर नारेबाजी भी की।





Comment here