जनमित्र/बक्सरः बिहार में विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है पार्टियों के अंदर उम्मीदवारों की संख्या बढ़ती जा रही है हालांकि चुनाव आयोग की ओर से अभी शेड्यूल जारी नहीं किया गया है लेकिन सभी राजनीतिक पार्टियां चुनाव की तैयारी में जी जान से जुट गई है. जिले में विधानसभा चुनाव में सबसे अधिक उम्मीदवार बीजेपी से हैं लगभग तीन दर्जन उम्मीदवार अपनी उम्मीदवारी को लेकर ताल ठोक रहे हैं जो पार्टी के शीर्ष नेताओं की परेशानी बढ़ा रही है जबकि 2015 में पार्टी को सदर विधानसभा बक्सर में हार का मुंह देखना पड़ा था जिस वजह से पार्टी फूंक-फूंक कर कदम रख रही है ताकि जीत सुनिश्चित हो सके. इधर चौक चौराहे पर जेडीयू से उम्मीदवार होने की चर्चा भी तेजी से हो रही है परंतु बीजेपी अपनी इस परंपरागत सीट को छोड़ना नहीं चाहेगी.
कौन-कौन है बीजेपी में दावेदार
भाजपा में दावेदारों की सूची लंबी है पिछले विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी रहे प्रदीप दुबे, बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सुखदा पांडेय, मिथिलेश पाठक, राणा प्रताप, माधुरी कुंवर, दुर्गावती चतुर्वेदी, उषा दुबे, प्रियंका पाठक, सुशील राय, परशुराम चतुर्वेदी, शिवजी खेमका समेत तीन दर्जन से ज्यादा उम्मीदवार मैदान में आने को बेताब है.
क्या कहते हैं नेता
इधर चर्चा में आए मिथिलेश पाठक ने कहा कि अगर पार्टी हमें मौका देती है तो हम बक्सर के विकास के लिए विजन के साथ काम करेंगे, युवाओं को रोजगार मुहैया कराएंगे, सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएंगे, शिक्षा भी मेरे काम में प्रमुख रूप से होगा ताकि व्यवस्था को सुधारा जा सके. वही बीजेपी किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता सुशील राय का कहना है कि ऐसे कई कार्यकर्ता है जो निस्वार्थ भाव से पिछले 20 वर्षों से पार्टी का झंडा उठा रहे हैं और पार्टी के साथ दिन रात लगे हुए हैं पार्टी भी उनके मान-सम्मान का ध्यान रखें.

Comment here