शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026
ताज़ा
डुमरांव में मंदिर की प्रतिमा से सोने की आंख चोरी पूर्व विधायक ने मौजूदा विधायक पर साधा निशाना बक्सर में पुरुषों में बढ़ रहा हाई ब्लड शुगर का खतरा निर्माणाधीन मकान का छज्जा ढहने से सरपंच की मौत चौसा में बनारस जैसी गंगा आरती का भव्य आयोजन डुमरांव में मोबाइल शोरूम से करोड़ों की चोरी भोजपुर थाना के नजदीक अज्ञात युवक का शव बरामद सांसद ने मानहानि नोटिस पर लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखा
राजकाज

एसपी ने राजपुर और मुफस्सिल थानाध्यक्षों को हटाया

द जनमित्र | शशि

लगातार बढ़ती हत्या की वारदातों ने बक्सर जिले की पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए एसपी ने राजपुर और मुफस्सिल थानों के थानाध्यक्षों को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है।

यह भी पढ़ेंदुर्गापूजा के लिए जारी किया गया विशेष ट्रैफिक प्लान

राजपुर के निवर्तमान थानाध्यक्ष संतोष कुमार को लाइन क्लोज कर दिया गया, और उनकी जगह धनसोई के थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह को अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। उधर, मुफस्सिल थाने की कमान अब इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी शंभू भगत संभालेंगे, जो पहले डुमरांव थाने के प्रभारी थे। मुफस्सिल के पूर्व थानाध्यक्ष अरविंद कुमार को बक्सर पुलिस कार्यालय में स्थानांतरित कर दिया गया है।
एसपी ने सोमवार शाम इस संबंध में आदेश पत्र जारी किया, लेकिन इसमें डुमरांव और धनसोई थानों के रिक्त पदों पर नई नियुक्तियों का जिक्र नहीं है। संभावना है कि अगले एक-दो दिनों में इन पदों पर नए अधिकारियों की तैनाती का फैसला हो जाएगा। यह कदम क्षेत्र में बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने और पुलिस प्रशासन की जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में उठाया गया है।
स्थानीय लोगों में इस बदलाव को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं हैं। कुछ का मानना है कि नए थानाध्यक्षों के आने से कानून-व्यवस्था में सुधार होगा, जबकि कुछ का कहना है कि केवल स्थानांतरण से समस्या का समाधान नहीं होगा। अपराध नियंत्रण के लिए ठोस रणनीति और जमीनी स्तर पर सक्रियता जरूरी है। अब देखना यह है कि नए प्रभारी कितनी तेजी से स्थिति को संभालते हैं और जनता का भरोसा जीतने में कामयाब होते हैं।