द जनमित्र । विमल यादव
बक्सर: शादी से लौट रहा एक युवक का डुमराँव रेलवे स्टेशन के पश्चिमी रेलवे गुमटी पर बाइक के साथ साथ उसके भी टुकड़े टुकड़े हो गए. यह घटना दिल दहला देने वाली है जिसको देखकर वहां पर मौजूद लोगो का दिल दहल गया. बता दे की एक बाइक सवार युवक रेलवे फाटक बन्द होने के बाद भी नीचे से अपने बाइक को निकालकर क्रॉसिंग पार कर रहा था. इस दौरान सुपरफास्ट ट्रेन की चपेट में आते ही बाइक के साथ युवक के शरीर का भी सैकड़ो टुकड़ा में बंट गया.


इस दृश्य को देखकर रेलवे फाटक खुलने का इंतजार कर रहे लोगो का दिल दहल गया. ट्रेन से टक्कर होने के बाद लगभग 100 मीटर दूर तक बिखरे शरीर के सैकड़ो टुकड़े को समेटने में रेल पुलिस के जवानों को घण्टो तक मशक्कत करनी पड़ी. टुकड़े नुमा शव को समेटकर पोस्टमार्टम कराया गया इसके बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया. मृतक की पहचान रोहतास जिले के दिनारा थाना क्षेत्र अंतर्गत बीसीकला गांव के रहने वाले शशांक कुमार पुत्र मदन सिंह उम्र 24 वर्ष के रूप में हुई है. शव की स्थिति को देख घर के परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे.


मृतक के पिता बीसीकला हाई स्कूल में शिक्षक हैं. युवक शादी समारोह में शामिल होकर घर के लिए लौट रहा था. तभी यह हादसा हो गई. स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि रेलवे क्रॉसिंग बंद रहने के दौरान काफी संख्या में लोग पहले से ही वहां खड़ा होकर फाटक खुलने का इंतजार कर रहे थे उसी दौरान युवक अपने बाइक को रेलवे फाटक के नीचे से निकालकर पार करने लगा तभी ट्रेन आ गई जिसकी चपेट में आ गया जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई. वही इस घटना की जानकारी देते हुए बक्सर जीआरपी थाना प्रभारी अखिलेश प्रसाद यादव ने बताया कि रेलवे क्रॉसिंग बंद होने के बाद भी युवक फाटक के नीचे से अपना बाइक निकालने का प्रयास कर रहा था. उसी दौरान ट्रेन के चपेट में आने से बाइक के साथ ही उसके सैकड़ो टुकड़े हो गए. गेट मैन से सूचना मिलने के बाद शव को समेटकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनो को सुपुर्द कर दिया गया है.


Comment here