द जनमित्र । विमल यादव। 9431092766
बक्सर: 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया जाता है.इस दिवस पर कई कार्यक्रमों का आयोजन कर पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संकल्प लिया गया. बीते सोमवार को चौसा थर्मल पॉवर के प्रांगण में इस अवसर पर लगभग 300 पौधे अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बीच वितरित किया गया. साथ ही साथ 50 पौधो को प्रांगण में लगाया भी गया. इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सह मुख्य अधिकारी मनोज कुमार, मुख्य वित्तीय अधिकारी अभय शंकर शुक्ल रहे.



मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने कहा कि आजकल वृक्षों की कटाई अधिक मात्रा में हो रही है जिससे प्राकृत को ठेस पहुंचती है जिसका दुष्परिणाम साफ दिख रहा है इसलिए अधिक से अधिक पौधे लगाए एवम पालीथीन का उपयोग बंद करने का संकल्प भी दिलाया. इस कार्यक्रम में एसटीपीएल के अधिकारी, कर्मचारी सहित इनके परिजनों ने भी चढ़ बढ़कर हिस्सा लिया तथा इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया. इस कार्यक्रम का संचालन पर्यावरण प्रमुख उदय कुमार सिन्हा एवं उनके विभाग के अधिकारियों ने किया.

वही इस अवसर पर जननायक कर्पूरी ठाकुर विधि महाविद्यालय बक्सर के प्रागंण मे पर्यावरण की रक्षा करने के लिए संकल्प लिया गया. सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना के प्राचार्य सह अध्यक्ष श्री कृष्ण अली अलबर्ट ने बताया कि वृक्षो को काटना भीषण प्राकृतिक आपदा को आमंत्रण देना है. आज इसी का परिणाम है कि बक्सर शहर का तापमान 42% तक जा पहुँच चुका है. इसलिए सभी को पर्यावरण के प्रति जागरुक होकर अधिक से अधिक पौधा लगाने की जरूरत है और साथ ही साथ लोगों को भी जागरूक करने की जरूरत है. राष्ट्रीय सेवा योजना के सचिव सह कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो० मंगल सिंह ने बताया कि अब धरती पर ऑक्सीजन की कमी को दूर करना है, तो अधिक से अधिक वृक्ष लगाने की जरूरत है.
अंत मे प्रो० अखिलेश मंडल ने बताया कि जीवन को सार्थक बनाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन एक वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए.इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रोo राजेश कुमार सिंह, प्रोo कुमार जैनेन्द्र इत्यादि सहित स्वयंसेवक के छात्र भी उपस्थित थे.


Comment here