ग्राउंड रिपोर्टस्थानीय

सैकड़ों महिलाओं ने निकाली कलश यात्राः सात दिवसीय भागवत कथा ज्ञान यज्ञ शुरू.

Spread the love

सैकड़ों महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा: सात दिवसीय भागवत कथा ज्ञान यज्ञ शुरू.

संतोष कुमार | बक्सर

जनमित्रः बक्सर के चीनी मिल में सोमवार को श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ किया गया. भागवत कथा प्रतिदिन शाम 5:00 से 8:00 तक आयोजित होगी जिसमें हनुमान मंदिर के महंत धरनी पांडे उर्फ त्यागी जी महाराज द्वारा कथा वाचन होगा. इससे पहले रविवार को त्यागी जी महाराज के सानिध्य में कलश यात्रा निकाली गई.

इस यात्रा में सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया और मंगल गीत गाते हुए सिर पर कलश रखकर चल रही थी. भागवत कथा के पहले दिन शारदा उपाध्याय ने विधिवत पूजा पाठ की उसके बाद कथा के प्रारंभ में संगीतमय माहौल रहा. संगीत के दौरान वाद्य यंत्रों पर राजेश दुबे, पीयूष दुबे, सत्येंद्र ठाकुर, ब्रह्मचारी मिश्रा आदि रहे.


श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का उद्घाटन बक्सर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बबन ओझा ने की.यह पूरा आयोजन चीनी मिल स्थित दुर्गेश उपाध्याय के घर पर हो रहा है. आयोजक शारदा उपाध्याय ने आग्रह किया कि इस यज्ञ में ज्यादा से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचकर इसका लाभ उठावे.

उद्घाटन करते अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बबन ओझा

Comment here