द जनमित्र । विमल यादव
एसजेवीएन ने ऊर्जा के क्षेत्र में 35 वर्ष पूर्ण होने पर इस उपलक्ष्य में उर्जा के माध्यम से अर्थव्यवस्था में वृद्धि विषय पर संभाषण प्रतियोगिता का आयोजन चौसा में एसजेवीएन के मुख्य कार्यालय में आयोजित किया. इस प्रतियोगिता में चौसा अंचल के 10 विद्यालय (निजी एवम सरकारी) के कुल 20 बच्चो ने भाग लिए. इस समारोह के बतौर मुख्य अतिथि परियोजना के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनोज कुमार ने प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर आये हुए बच्चों को पुरस्कृत कर उन लोगों का मनोबल बढ़ाया.


भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा नेहा गुप्ता वर्ग 9 द ए.आर.सी पब्लिक स्कूल अखौरीपुर गोला द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा रोशनी सिंह वर्ग 9 द ए.आर.सी पब्लिक स्कूल अखौरीपुर गोला तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा हर्षिता अजय मिश्रा वर्ग 10, बालिका उच्च विद्यालय चौसा को पुरस्कृत किया गया. इसके अलावा सांत्वना पुरस्कार के रूप में छात्रा शिवानी कुमारी वर्ग 3 द डैफोडिल पब्लिक स्कूल और छात्र सुरज कुमार वर्ग 9 उच्च विद्यालय बनारपुर को दिया गया. इस भाषण प्रतियोगिता के निर्णायक मण्डल में एसजेवीएन के वरिष्ठ अधिकारी पुलक मुखोपाध्याय, प्रमुख (बी.ओ.पी विभाग), दीपक सिन्हा, प्रमुख (सी.सी.डी विभाग), एवं हेमन्त कुमार शाकल्य, प्रमुख (पी. एण्ड सी. विभाग), निर्णायक की भूमिका में रहे.


इसके अलावा मानव संसाधन विभाग के प्रमुख उदय कुमार सिन्हा एवं अन्य अधिकारी लोग भी यहां मौजूद थे.
ज्ञात हो कि 1320 मेगावाट की ताप विद्युत परियोजना एसटीपीएल द्वारा जो भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के अधीन एसजेवीएन लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी हैं.


Comment here