ग्राउंड रिपोर्ट

एसजेवीएन,चौसा ने मनाया आज श्रम दिवस

Spread the love

द जनमित्र । विमल यादव। 9431092766

बक्सर: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर श्रम दिवस मनाने की शुरुआत 1 मई 1886 से प्रारंभ हुई थी. यह दिवस कामकाजी के सम्मान में मनाया जाता है. इसलिए इस दिवस पर एसजेवीएन थर्मल (प्रा०) लिमिटेड के द्वारा परियोजना स्थल, चौसा में मजदूर दिवस के रूप में मनाया गया.

साथ ही साथ श्रम दिवस के अवसर पर एसटीपीएल में कार्यरत आउटसोर्स कर्मियों के लिए कानूनी जागरूकता शिविर का भी आयोजन किया गया. जागरूकता शिविर में मुख्य अतिथि के तौर पर यू0के0 सिन्हा, प्रमुख (मानव संसाधन) एसटीपीएल अशोक कुमार पाठक (पैनल वकील) और जिला प्राधिकरण से सुरेंद्र कुमार पांडे (पीएलवी) उपस्थित थे.

जागरूकता शिविर के दौरान श्री पाठक ने मजदूरों के कानूनी अधिकारों के बारे में अवगत कराया एवं बताया कि कैसे पूरी न्याय व्यवस्था उनके अधिकारों की रक्षा के लिए बनाई गई हैं. उन्होंने यह भी बताया कि किस तरह मजदूर अपने मूल अधिकारों के हनन की स्थिति में न्यायिक व्यवस्था से मुफ्त में मदद ले सकते हैं. इस कार्यक्रम का आयोजन मानव संसाधन विभाग द्वारा सफलतापूर्वक किया गया. जिसका संचालन श्री महेन्द्र सिंह वर्मा, उप प्रबंधक (मानव संसाधन) एवं श्री प्रवीण गुप्ता, वरिष्ठ प्रबंधक (मानव संसाधन) ने धन्यवाद प्रस्ताव देते हुए कार्यक्रम का समापन किया.

Comment here