ग्राउंड रिपोर्ट

इंतजार समाप्त के बाद अब 13 जनवरी को होगा शपथ ग्रहण

Spread the love

द जनमित्र। विमल यादव। 9431092766

पटना : बिहार राज्य में नगर परिषद हुए चुनाव और परिणाम आने के बाद भी अब तक शपथ ग्रहण नहीं हो पाया था. लेकिन अब राज्य निर्वाचन आयोग के विशेष कार्य पदाधिकारी के निर्देश पर नगर परिषद के नवनिर्वाचित पार्षद , उप मुख्य पार्षद तथा मुख्य पार्षद का शपथ ग्रहण आगामी 13 जनवरी को कराया जाएगा. राज्य निर्वाचन आयोग के द्वारा जिला पदाधिकारियों को निर्गत पत्र के अनुसार बिहार नगरपालिका अधिनियम 2007 के अंतर्गत नगर परिषद के नवनिर्वाचित पार्षदों एवं नवनिर्वाचित मुख्य पार्षदों तथा उप मुख्य पार्षदों का शपथ ग्रहण कराया जाएगा. राज्य निर्वाचन आयुक्त के द्वारा मिले निर्देश के मुताबिक जिला पदाधिकारी के द्वारा शपथ ग्रहण कराने के लिए जिला के अपर समाहर्ता स्तर के पदाधिकारी की नियुक्त किए जायेंगें. वही जिला पदाधिकारी के निर्देश पर उप समाहर्ता स्तर के पदाधिकारी ही शपथ ग्रहण कराएंगे.

 

               आपको बता दे की बिहार के बक्सर जिले में एक नगर परिषद क्षेत्र तथा दो नगर पंचायतों में मुख्य, उप मुख्य तथा पार्षदों का चुनाव 18 दिसम्बर को मतदान हुआ था और 20 दिसम्बर को मतगणना हुई थी. इसके बाद जीते हुए प्रत्याशियों को घोषणा के बाद उन्हें प्रमाण पत्र भी दे दिया गया था. लेकिन शपथ ग्रहण नहीं हो पाया था. अब निर्वाचन आयोग के निर्देश के बाद शपथ ग्रहण हो पाएगा और नई सरकार का गठन भी हो जाएगा.

 

Comment here