गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026
ताज़ा
बक्सर में पुरुषों में बढ़ रहा हाई ब्लड शुगर का खतरा निर्माणाधीन मकान का छज्जा ढहने से सरपंच की मौत चौसा में बनारस जैसी गंगा आरती का भव्य आयोजन डुमरांव में मोबाइल शोरूम से करोड़ों की चोरी भोजपुर थाना के नजदीक अज्ञात युवक का शव बरामद सांसद ने मानहानि नोटिस पर लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखा चलती गाड़ी से उतरते वक्त नीचे गिरी महिला दुर्गा पूजा पंडाल के समीप तीन वर्षीय मासूम से दुष्कर्म
ग्राउंड रिपोर्ट

वरीय अधिकारी के निर्देशानुसार यात्री सुरक्षा अभियान के तहत बक्सर आरपीएफ तैयार : दीपक कुमार

द जनमित्र । विमल यादव। 9431092766

बक्सर: रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट द्वारा वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त,दानापुर प्रकाश कुमार पंडा के आदेश से लगातार चलाए जा रहे यात्री सुरक्षा अभियान तहत निरीक्षक प्रभारी बक्सर दीपक कुमार के दिशा निर्देशन में डुमराव में यात्री सुरक्षा के दौरान कल रात्रि स्टेशन गस्त के समय 9:30 बजे आरक्षी विजय कुमार विजेता एवं आरक्षी संजीत कुमार के द्वारा एक व्यक्ति को संदिग्ध रूप से प्लेटफार्म से जाते हुए देखा गया जिस पर शक हुआ तो दौड़कर पकड़ा गया. उस व्यक्ति के पास एक चोरी किया हुआ महंगा मोबाइल फोन बरामद हुआ. जिसके बारे में पूछने पर उसने किसी अज्ञात यात्री का चोरी किया हुआ बताया और पूछने पर अपना नाम कालीचरण गुप्ता ,गांव आदेडीह,थाना- लखंसी जिला-मऊ, उत्तर प्रदेश बताया. इसे गिरफ्तार कर बक्सर लाया गया जिसके पश्चात अग्रिम कार्रवाई हेतु जीआरपी बक्सर को सुपुर्द किया गया .


इसके पश्चात बीते रात्रि को समय तकरीबन 02:45 बजे बक्सर स्टेशन पर ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत स्टेशन गस्त में तैनात सहायक उप निरीक्षक सुबोध कुमार एवं आरक्षी राज मुकुल कुमार एवं आरक्षी संतोष कुमार गुप्ता के द्वारा बक्सर स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 01 के पश्चिमी छोर से अपराधिक गतिविधियों की निगरानी के दौरान एक व्यक्ति को संदिग्ध रूप से घूमता हुआ देखा गया जिसको आवाज दिया तो वह भागने लगा जिसे बल सदस्यों द्वारा घेरकर पकड़ा गया जिसके पास से एक चोरी का महंगा मोबाइल फोन बरामद हुआ जिससे पूछने पर उसने किसी गाड़ी से किसी अज्ञात यात्री के जेब से चोरी करना बताया पूछताछ में अपना नाम राहुल पंडित गांव- बलुवा ,कृष्णगढ़, भोजपुर का रहने वाला बताया जिसे गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई हेतु उक्त दोनों अभियुक्तों को जीआरपी बक्सर को सुपुर्द किया गया. बक्सरआरपीएफ अपने क्षेत्राधिकार में अपराध पर अंकुश लगाने तथा अपराधियों की नकेल कसने के लिए लगातार अभियान जारी रहेगी.