द जनमित्र । विमल यादव। 9431092766
बक्सर: जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल अंतर्राष्ट्रीय रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर स्थानीय रेड क्रॉस भवन के कार्यक्रम में सम्मिलित हुए. जिसमें जिला पदाधिकारी के द्वारा रेड क्रॉस में झंडोत्तोलन किया. इस अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया था.


जिसमें लगभग 15 स्थानीय युवा, जिसमे प्रमुख रूप से प्रियेश कुमार, बंटी जायसवाल, रवि कुमार शर्मा, अखिलेंद्र चौबे, सौरव अग्रवाल इत्यादि ने अपना रक्तदान किया. तत्पश्चात “हम जो कुछ भी करते हैं दिल से” विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया. रेड क्रॉस के संस्थापक जॉन हेनरी डूयनेट के जन्मदिन पर 8 मई को अंतर्राष्ट्रीय रेडक्रास दिवस के रूप में मनाया जाता है.


उनके तैल चित्र पर उपस्थित सभी लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हे नमन किया. इस अवसर पर लगभग 20 जरूरतमंद परिवारों को किट प्रदान किया गया. जिसमें हाइजेनिक किट, साबुन- सर्फ, बर्तन इत्यादि के साथ त्रिपाल प्रदान किया गया. उक्त अवसर पर अध्यक्ष सह जिला पदाधिकारी ने रेड क्रॉस के किए हुए कार्यों की सराहना करते हुए सेवा कार्य को विस्तारित करने को कहा. वही मुख्य पार्षद के द्वारा रेड क्रॉस के सेवा कार्य मे हर तरह का सहयोग देने का आश्वासन दिया गया.


इस अवसर पर सिविल सर्जन, उप विकास आयुक्त, मुख्य पार्षद नगर परिषद कमरून निशा, अनुमंडल पदाधिकारी, कार्यकारी अध्यक्ष डॉक्टर श्रवण तिवारी, पूर्व कोषाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, आपदा प्रभारी राज ऋषि राय, अमरनाथ ओझा, डॉ महेंद्र प्रसाद, सत्यदेव प्रसाद, नंदलाल जायसवाल, दौलत चनद, बजरंगी मिश्रा, डॉ मनोज यादव मुखिया, प्रतिनिधि रोहित ओझा, राजद जिला अध्यक्ष शेष नाथ यादव, बैकुंठ नाथ शर्मा, प्रमोद पांडे, कमेस्वर पांडेय, वी के सिंह, संजय सिंह, राज नेता व भूतपूर्व सैनिक संघ के विद्या चौबे, जितेंद्र मिश्रा, डॉ वीके सिंह, शाहिद ,इफ्तार अहमद, राजऋषि सिंह, विनय सिंह नियामतुल्लाह फरीदी, जमाल, राम जी सिंह, बंटी साही, अविनास जायसवाल, मनोज राय ,प्रमोद पांडेय ,नंदू पांडेय, गुड़ु सिंह एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.

Comment here