गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026
ताज़ा
बक्सर में पुरुषों में बढ़ रहा हाई ब्लड शुगर का खतरा निर्माणाधीन मकान का छज्जा ढहने से सरपंच की मौत चौसा में बनारस जैसी गंगा आरती का भव्य आयोजन डुमरांव में मोबाइल शोरूम से करोड़ों की चोरी भोजपुर थाना के नजदीक अज्ञात युवक का शव बरामद सांसद ने मानहानि नोटिस पर लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखा चलती गाड़ी से उतरते वक्त नीचे गिरी महिला दुर्गा पूजा पंडाल के समीप तीन वर्षीय मासूम से दुष्कर्म
ग्राउंड रिपोर्ट

रघुनाथपुर स्टेशन का नाम बदलने के लिए मुख्यमंत्री ने लिखा रेलवे को पत्र

मुख्यमंत्री ने बक्सर जिलान्तर्गत रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन का नाम बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ रेलवे स्टेशन किये जाने के संबंध में केन्द्रीय रेल मंत्री को लिखा पत्र.

जनमित्र/पटना/बक्सर :- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को बक्सर जिलान्तर्गत रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन का नाम बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ रेलवे स्टेशन किये जाने के संबंध में पत्र लिखा. पत्र में मुख्यमंत्री ने लिखा कि आपको अवगत कराना है कि बिहार राज्य के बक्सर जिलान्तर्गत ब्रह्मपुर प्रखण्ड में बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ मंदिर अवस्थित है, जो भगवान शिव का अति प्राचीन एवं पौराणिक मंदिर है. ऐसी मान्यता है कि भगवान ब्रह्मा ने ही इस मंदिर की स्थापना की थी, जिसके कारण इसका नाम ब्रह्मेश्वर स्थान पड़ा है. यह मंदिर मनोकामना – लिंग के रूप में प्रसिद्ध है.

यहाँ जलाभिषेक हेतु वर्ष भर श्रद्धालुओं का आगमन होता रहता है. विशेषकर फाल्गुन एवं श्रावण माह में भारी भीड़ होती है. फाल्गुन माह में महाशिवरात्रि में यहाँ पशुओं का विशाल मेला भी लगता है. बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ मंदिर के निकट ही रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन है. जिले के बाहर से श्रद्धालुओं के आवागमन हेतु यह रेलवे स्टेशन बहुत महत्वपूर्ण है. यहां के लोगों की यह हमेशा इच्छा रही है कि रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन का नाम बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ के नाम पर करते हुये ‘बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ रेलवे स्टेशन कर दिया जाय. राज्य सरकार अनुशंसा करती है कि रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन का नाम ‘बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ रेलवे स्टेशन किया जाय.