ग्राउंड रिपोर्ट

किशोरी से छेड़खानी करने वाला गया जेल

Spread the love

पुलिस ने एफआईआर के बाद आरोपित गिरफ्तार कर भेजा जेल.

द जनमित्र । विमल यादव। 9431092766

बक्सर: कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के एक लड़की ट्यूशन पढ़कर अपने घर वापस लौट रही थी. बता दे इस किशोरी के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है.
इस घटना को लेकर पीड़िता के पिता ने स्थानीय थाना में लिखित आवदेन देकर अभियुक्त के विरुद्ध नेम्ड एफआईआर कराया है. एफआईआर होने के बाद ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया एवम शनिवार को ही जेल भेज दिया.

किशोरी का आरोप है कि जब वह ट्यूशन पढ़कर घर वापस लौट रही थी तभी रास्ते में नामजद ने घर छोड़ने के लिए अपनी बाइक पर बैठा लिया और छेड़खानी करना शुरू कर दिया. आवेदन में तेरह वर्षीय किशोरी शुक्रवार को भी प्रत्येक दिन की तरह अपने दोनो छोटे भाईयों के साथ पड़ोस के एक गांव में ट्यूशन पढ़ने गई थी. ट्यूशन पढ़ने के बाद वह शाम में अपने भाईयों के साथ पैदल घर लौट रही थी तभी रास्ते से गांव का एक अधेड़ अपनी बाइक से गुजर रहा था.

चेहरा जाना-पहचाना होने पर किशोरी के दोनों भाई उन्हें अपनी बाइक पर बैठाने का अनुरोध किया तो बच्चों के कहने पर अधेड़ ने किशोरी को आगे व उसके भाईयों को पीछे अपनी बाइक पर बैठा लिया. आरोप है कि बाइक पर ले जाने के क्रम में ही रास्ते में किशोरी के साथ छेड़खानी करने लगा. बाइक से उतरने के बाद घर पहुंची किशोरी ने पूरे घटनाक्रम की बात अपने माता-पिता को बताई. जिसके बाद मुन्ना पांडेय नामक आरोपी के खिलाफ स्थानीय थाना में पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया. मामला गंभीर होने पर पुलिस ने त्वरित करवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया तथा शनिवार को कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे जेल भेज दिया.पुलिस ने बताया कि केस दर्ज कर न्यायिक कार्रवाई की जा रही है.

Comment here