ग्राउंड रिपोर्ट

नाच देखने को लेकर हुआ मारपीट

Spread the love

द जनमित्र । विमल यादव

बक्सर : जिले के औद्योगिक थाना क्षेत्र के ग्राम हरिकिशुनपुर में नाच देखने को लेकर बात विवाद शुरू हुई .इसके बाद विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट में तब्दील हो गया. कुछ लोगों ने तो बारातियों के साथ मारपीट की और इनकी एक कार का शीशा तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया. उसके बाद यह मामला को लेकर पीड़ित पक्ष थाने पहुंचकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई.

वही औधोगिक थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया फिलहाल मारपीट करने वाले के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है. इस घटना के संदर्भ में मिली जानकारी के अनुसार हरिकिशनपुर गांव में गोरख राम नामक व्यक्ति के यहां उनकी बेटी की बारात आई हुई थी. बारातियों के मनोरंजन के लिए बारात मालिक के द्वारा नाच गाने की भी व्यवस्था की गई थी. नाच देखने के क्रम में बारातियों एवम स्थानीय ग्रामीण के बीच विवाद प्रारंभ शुरू हुआ.

यह विवाद नर्तकी के ऊपर फब्तियां कसने को लेकर शुरू हुआ जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया. लगभग 10 से 12 की संख्या में मौजूद युवकों ने बारातियों के साथ मारपीट की और एक कार के शीशे को फोड़ दिया जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई. वैसे इस घटना में किसी को घायल होने की सूचना नहीं मिली है.

Comment here