बक्सरः महापर्व छठ पूजा बिहार के लोगों के लिए काफी महत्व रखता है जिसमें छठ व्रती 36 घंटे तक निर्जला व्रत करती है और सुबह शाम भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा अर्चना करती है. इस मौके पर कई संस्थान इन छठ व्रतियों के सेवा के लिए कैंप लगाकर दूध, दातुन, चाय, पानी आदि वितरित करते हैं. इस बार प्रभावती मेमोरियल सेवा संस्थान के द्वारा भी ज्योति चौक के समीप कैंप लगाकर छठ व्रतियों के बीच जल, चाय, दातुन आदि का वितरण किया गया.
यह संस्था लॉकडाउन के दौरान भी जरूरतमंदों के बीच राहत सामग्री का वितरण करते रहा है इसके अलावा शहर में कई बार डॉक्टरों की टीम के साथ भी कैंप लगाया गया है. इसके संस्थापक राजेश सिंह कुशवाहा का कहना है कि मानव सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है इसीलिए हमारी टीम को जब भी जहां भी मौका मिलता है हम लोगों की सेवा करते हैं

इस नेक काम में आशिष कुशवाहा, दीपक कुशवाहा, सरफराज, सदाब, रितेश मौर्य, साहब, सद्दाम, धनजी कुशवाहा, विक्की चौरसिया, विनय सिंह, सुमन कुशवाहा, हिटलर सिंह, अजय आर्या, चन्दन, दिनानाथ ठाकुर, राहुल कुशवाहा, छोटू कुशवाहा, बड़क सिंह, गूड्ड पोद्दार, पप्पू यादव, वकार, आदिल, राकेश राही, अरमान अंसारी, बिहारी सर, संतोष सर, सुरेन्द्र सिंह, इन्द्रजीत सिंह का भरपूर सहयोग रहता है.

Comment here