ग्राउंड रिपोर्ट

सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान 19 अभ्यर्थी चोरी करते पकड़े गए

Spread the love

द जनमित्र । विमल यादव

बक्सर : बीते रविवार को डुमरांव एवं बक्सर में उत्पाद एवं मध निषेध विभाग में सिपाही पद पर नियुक्ति के लिए कुल 24 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे. इस दौरान प्रशासन ने अलग-अलग केंद्रों से नकल करने के साथ ही मोबाइल एवं अन्य इलेक्ट्रनिक डिवाइस के साथ कुल 19 अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया है. कागजी कार्रवाई पूरी कर सभी को जेल भेज दिया गया.

साथ ही प्रशासन यह भी पता कर रही है कि इनलोगो का लिंक कहीं प्रश्न पत्र लीक करने वाले गिरोह के साथ तो कनेक्शन नहीं है. मिली जानकारी के अनुसार सुबह 10 बजे जैसे ही जिले के 24 परीक्षा केंद्रों पर सिपाही भर्ती परीक्षा शुरु हुई बक्सर नगर के भूमिहार-ब्राह्मण हाई स्कूल से 4 तथा सरस्वती शिशु मंदिर से 10 के साथ ही डुमरांव अनुमण्डल के महारानी उषा रानी बालिका विद्यालय से 1 तथा राज हाई स्कूल परीक्षा केंद्र से 4 परीक्षार्थियों की गिरफ्तारी हुई है.

इनके पास से मोबाइल एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बरामद हुआ है. सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि बक्सर सदर प्रखंड से कुल 14 जबकि डुमरांव अनुमंडल से पांच अभ्यार्थियों को नकल करते गिरफ्तार किया गया है. कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद सभी को जेल भेजा जाएगा.

Comment here