दद जनमित्र । विमल यादव। 9431092766
बक्सरः जिले के कई थाना प्रभारी इधर से उधर हुए जिले में विधि व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए एसपी मनीष कुमार ने बुधवार को पांच थानेदारों समेत नौ पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है. जारी आदेश के अनुसार सभी को अलगे 24 घंटों में नव पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश भी दिया गया है. इस संबंध में एसपी मनीष कुमार ने बताया कि मुफस्सिल थानाध्यक्ष निर्मल कुमार को एलटीएफ का प्रभारी बनाया गया है.


वहीं इटाढ़ी थानाध्यक्ष राहुल कुमार को मुफस्सिल थाने की कमान सौंपी गई है. धनसोई थानाध्यक्ष कमल नयन पांडेय को इटाढ़ी थानाध्यक्ष व सोनवर्षा ओपी प्रभारी ज्ञान प्रकाश सिंह को धनसोई थानाध्यक्ष के रूप में पदास्थापित किया गया है साथ ही नगर थाना के सब इंस्पेक्टर सुनिल कुमार सिंह को सोनवर्षा ओपी अध्यक्ष व लालबाबू सिंह को तिलक राय के हाता ओपी अध्यक्ष बनाया गया है जबकि तिलक राय के हाता ओपी अध्यक्ष संतोष कुमार को नगर थाना में पदास्थापित किया गया है. इसके अलावा बक्सर जिला मुख्यालय के यातायात प्रभारी मुकेश कुमार को नगर थाना और नगर थाना के एसआई अंगद सिंह को फिर से ट्रैफिक की कमान सौंपी गई है. उम्मीद है इस फेरबदल से कानून व्यवस्था में बदलाव आएगा.



Comment here