ग्राउंड रिपोर्टस्थानीय

शराब लादकर बिहार के सीमा में कर रहे थे प्रवेश, पुलिस ने किया गिरफ्तार.

Spread the love

जनमित्र/बक्सर:  जिले में शराब कारोबारियो का हौसला काफी बुलंद है बक्सर पुलिस के द्वारा उत्तर प्रदेश से लगने वाले तमाम बॉर्डर इलाकों में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है उसके बाद भी शराब तस्कर नए-नए फार्मूला का इजाद कर शराब का कारोबार करने में जुटे है. ताजा मामला औद्योगिक थाना क्षेत्र के वीरकुंवर सिंह सेतु की है जंहा गुप्त सूचना के आधार पर औद्योगिक थाना के थानेदार मुकेश कुमार ने जाल बिछाकर उत्तरप्रदेश से शराब की खेफ लेकर बक्सर की सीमा में प्रवेश करते ही सेंट्रो कार के बोनेट में रखे लगभग चार कार्टन शराब के साथ तीन तस्करो को गिरफ्तार किया है.


पुलिस को चकमा देने के लिए नए नए फार्मूला अपना रहे है तस्कर

1 अप्रैल 2016 से बिहार में पूर्ण शराबबंदी का कानून लागू है पुलिस तमाम बॉर्डर इलाको से लेकर रेलवे स्टेशन एवं गंगा नदी में नियमित रूप से पेट्रोलिंग कर शराब माफियाओ पर नकेल कसने में लगी हुई है वही शराब तस्कर पुलिस को चकमा देने के लिए नए-नए फार्मूला इजाद कर जिले में शराब की सप्लाई करने में लगे हुए. शराब तस्कर अब चार पहिया वाहन के बोनेट में इंजन के पास शराब रखकर पुलिस को चकमा दे रहे है.


क्या कहते है अधिकारी

शराब तस्करी के इस नए फार्मूला को देख पुलिस कर्मियो के भी होश उड़ गए औद्योगिक थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि सेंट्रो कार पर सवार होकर औद्योगिक थाना क्षेत्र के दहिवर गांव के रहने वाले तीन शराब तस्कर उत्तरप्रदेश से शराब की खेप लेकर बक्सर की सीमा में प्रवेश कर गए थे पुलिस उत्तरप्रदेश से आने वाली तमाम वाहनों की जांच कर रही थी पुलिस को देखते ही शराब तस्कर असहज हो रहे थे डिक्की से लेकर वाहन के गेट को खोलकर देखा गया उसके बाद भी शराब नही मिला जिसके बाद सेंट्रो कार के बोनेट को जब खोला गया तो तीन कार्टन पैक शराब था. इसके अलावे दर्जनों खुली हुई बोतल को इंजन के अगल- बगल रखा गया था इस तरह शराब तस्करी करने का नया फार्मूला पहली बार देखा गया है गिरफ्तार सभी तस्करो से पूछताछ की जा रही है.

गौरतलब है कि शाहाबाद प्रक्षेत्र के डीआईजी का पदभार ग्रहण करने के साथ ही उपेन्द्र शर्मा 5 जनवरी को बक्सर एसपी कार्यालय में तमाम अधिकारियो को शराब माफियाओ पर करवाई कर जिले में शराबबन्दी कानून को सफल बनाने का सख्त निर्देश दिया था जिसका परिणाम भी दिखने लगा है.

Comment here