ग्राउंड रिपोर्टराजनीति

मुख्यमंत्री अपनी यात्रा में बिहार के अपराध और भ्रष्टाचार की सचाई का भी करे साक्षात्कार ‌: विजय कुमार सिन्हा

Spread the love

द जनमित्र। विमल यादव। 9431092766

पटना: बिहार में जहरीली शराब से मरे लोगों के परिजनों से माफी मांग व मुआवजा देकर प्रायश्चित करें नीतीश कुमार उनकी जिद से दुकानों तक सीमित शराब घर-घर पहुंची. शराब माफिया, कारोबारियों की खड़ी हो गई जमात. नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि अब तक 13 असफल यात्राएं कर चुके मुख्यमंत्री को प्रस्तावित अपनी 14 वीं यात्रा में खुली आंखों से बिहार में बढ़ते अपराध व भ्रष्टाचार की सच्चाई का साक्षात्कार करना चाहिए.सारण सहित बिहार के अनेक स्थानों पर पिछले दिनों जहरीली शराब से मौत के शिकार हुए उन सैकड़ों लोगों की विधवाओं, मासूमों के चीत्कार को भी मुख्यमंत्री को अपनी यात्रा के दौरान सुनना और उनके आंसू पोछ कर माफी मांग व मुआवजा देकर प्रायश्चित करना चाहिए.मुख्यमंत्री यात्रा के दौरान इस सत्य का भी साक्षात्कार करें कि आपकी जिद और शराबबंदी नीति की विफलता के कारण ही दुकानों तक सीमित रहने वाली शराब ने आज घर-घर तक सहजता से अपनी पहुंच बना ली है. शराबबंदी की आड़ में आज पूरा बिहार ब्राउन सुगर, अफीम,चरस जैसे नशा का गढ़ बन गया है और यहां के अधिकांश नौजवान इसके गिरफ्त में आ रहे हैं. आपराधिक घटनाओं में हो रही बेतहाशा वृद्धि की प्रमुख वजह युवकों का नशा के प्रति बढ़ता रुझान भी है.
आज पूरे बिहार में शराबबंदी के कारण शराब का अवैध कारोबार आपके प्रशासन व पुलिस की मिलीभगत से अपनी जड़ जमा चुका है. युवाओं की एक बड़ी जमात इससे जुड़कर समाज में भय का माहौल बना रहा है. विपक्ष के नेता सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री जब तक आपकी नीति नहीं सुधरती है, आपके अफसर नहीं सुधरते हैं, आप चाहे जितनी भी यात्राएं कर लें, समाज में सुधार नहीं होने वाला है .यात्रा से पहले अपनी नियत व नीति में सुधार करें, समाज आपकी बातों पर भरोसा करने लगेगा. अभी आप अपनी विश्वसनीयता खो चुके हैं.

 

Comment here