ग्राउंड रिपोर्ट

बिहार के रामगढ़ की पूनम यादव ने नेशनल शैंबो चैंपियनशिप में जीती गोल्ड मेडल

Spread the love

द जनमित्र । विमल यादव। 9431092766

कैमूर: जम्मू कश्मीर में तीन दिवसीय नेशनल शैंबो चैंपियनशिप 2022 प्रतियोगिता में सहूका , रामगढ़ की पूनम पहलवान ने महाराष्ट्र की पूजा को परास्त करते हुए गोल्ड मेडल पर कब्जा जमा लिया. वही गोल्ड मेडल जीतने के बाद पूनम यादव रूस के ताशकंद में होने वाले एशिया शैंबों चैंपियनशिप मुकाबले में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी. बताते चलें कि यह बहादुर लड़की कैमूर के रामगढ़ की धरती से संबंध रखती है पूनम यादव के पिता का नाम वीरेंद्र यादव है जो कि एक ट्रक ड्राइवर है इनका कहना है कि पूनम यादव सिर्फ मेरी बेटी ही नहीं देश की बेटी है मुझे गर्व है ऐसी बेटी पर जो गोल्ड मेडल जीतकर लाई फिर फरवरी 2023 में होने वाले एशिया चैंपियनशिप मुकाबले में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी. पूनम पहलवान जीबी कॉलेज से स्नातक कर रही है . महिला पहलवान स्टेट कुश्ती में 8 मेडल प्राप्त कर चुकी है . प्रथम दौर में कुश्ती के अभ्यास के लिए 20 किलोमीटर साइकिल चलाकर व्यामशाला जाया करती थी उस समय बड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था. वही कैमूर कुश्ती संघ के सचिव भोरिक भी यादव उक्त प्रतियोगिता में रेफरी की भूमिका में मौजूद रहेंगे. पूनम पहलवान के पटना वापस होते ही बिहार राज्य खेल प्राधिकरण रविंदर शकरन ने आशीर्वाद दिया एवं हौसला बढ़ाया डीजे ने भी बधाई एवं शुभकामनाएं दी । वही महिला के प्रति हमेशा जागरूक रहने वाली असिस्टेंट डायरेक्टर शशि प्रभा ने कहा कि ऐसे मध्यमवर्गीय परिवार से निकलकर देश का नाम रोशन करने वाली बेटी पर गर्व होता है .इससे शिक्षा लेकर और आगे बढ़ना चाहिए . अगर हौसला बुलंद हो तो आसमां छू सकती हैं बेटियां. मैं धन्यवाद एवम बधाई देती हूं ऐसी बेटी को जो बिहार के लिए ही नहीं देश के लिए भी प्रेरणादायक बनी है.

Comment here