ग्राउंड रिपोर्टराजनीति

पप्पू यादव पहुंचे पश्चिमी चंपारण, सरकार पर लगाए कई गंभीर आरोप…

Spread the love

जनमित्र/पश्चिमी चंपारण: जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव एक दिवसीय दौरे पर चंपारण पहुंचे जहाँ पप्पु यादव ने बाल्मीकि नगर दौरे के बाद बेतिया महाराज पुस्तकालय के सभागार में हिंदी दिवस के अवसर पर एक कवि सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि बेतिया और बाल्मीकि नगर के दलित समाज, थारू समाज के लोग आजादी चाहते हैं और मैंने आज बाल्मीकि नगर से ही आजादी के लिए श्री गणेश किया. बाल्मीकि नगर के किसानों का फसल प्रत्येक साल बाढ़ और चीनी मिल के पानी से नष्ट हो जाता है. यहाँ पर वास्तव में कोई विकास नही है. उन्होने यह भी कहा कि एनडीए की सरकार सिर्फ जनता को लूटने का काम कि है. अगर हमको मौका मिला तो मेरा एक ही फार्मूला है 30 साल बनाम 3 साल हम तीन साल में बिहार को एशिया बना देंगे. यदि 3 साल के अंदर बाढ़ से बाल्मीकि नगर और बेतिया को मुक्ति नहीं मिली तो फिर राजनीति छोड़ दूंगा. बेतिया (पश्चिमी चंपारण) को हिंदू मुसलमान का चारागाह नहीं बनने देंगे. हम सब एक परिवार हैं और इसी बेतिया (पश्चिमी चंपारण) से बिहार और बिहारियों के निर्माण के लिए हम लड़ाई शुरू करेंगे. वही शिक्षा को लेकर उन्होने कहा की किसी सेंट्रल स्कूल का कोई औचित्य है क्या? क्या देश के प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को एजुकेशन से मतलब है? कोई बजट है? जब पूरा का पूरा एजुकेशन पूंजीपतियों के हाथ में चला गया हो, उद्योगपतियों के हाथ में चला गया हो तो आप ख़ुद ही सोच लिजिए हमारी शिक्षा कहा तक जाएगी. जो शिक्षा सरकार के माध्यम से चलना चाहिए वह पूंजीपतियों से चलता है. एजुकेशन का मतलब होता है कॉमन एंड कंपलसरी. एक ऐसा एजुकेशन जो रोजगार पैदा कर सके, रोजगार में क्रांति करें, जीवन में क्रांति करे, परिवर्तन कर सके. एजुकेशन का मतलब होता है छात्र का संपूर्ण नैतिक, आध्यात्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक विकास एक छात्र समाज का निर्माण करता है. भारत के एजुकेशन का कोई औचित्य नहीं है. भारत का एजुकेशन मात्र एक रोबोट बन कर रह गया है जो मानवता के लिए सही नहीं है.

Comment here