जनमित्र/बक्सर: पंचायत चुनाव 2021 को लेकर जिला पदाधिकारी श्री अमन समीर की अध्यक्षता में निर्वाचन के तैयारियों की समीक्षात्मक बैठक वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से की गई. राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पंचायत निर्वाचन 2021 की अधिसूचना अभी जारी नहीं की गई है, परन्तु आयोग के द्वारा लगातार तैयारियों से संबंधित दिशा-निर्देश दिया जा रहा है, ताकि अधिसूचना पश्चात तय समयावधि में सफलतापूर्वक निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से पंचायत निर्वाचन सम्पन्न कराया जा सके. बैठक को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी ने कहा कि जिले को पंचायत निर्वाचन हेतु पर्याप्त संख्या में इवीएम (बीयू, सीयू) प्राप्त हो गया है. 25 जुलाई से
ईवीएम की कमिशनिंग शुरू करने का निर्देश जिला पदाधिकारी के द्वारा दिया गया. ईवीएम के एफएलसी कार्य हेतु टीम गठित करने का भी निर्देश दिया गया. प्रशिक्षण कार्य हेतु सभी प्रखण्डों से मास्टर ट्रेनरों की सूची भी माँगी गई. मतदान पेटीका की सफाई तथा उपलब्धता, पोलिंग पार्टी का आकलन करने, आदर्श मतदान केन्द्र का निर्माण सहित अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा की गयी. पंचायत चुनाव के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन सख्ती से करवाया जाएगा. मतदान केन्द्रों पर सोशल डिस्टेसिंग का विशेष ध्यान रखा जाएगा. बैठक में उप विकास आयुक्त श्री योगेश कुमार, अपर समाहर्ता बक्सर, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी,
डीसीएलआर डुमराँव सह-विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी, पंचायत निर्वाचन हेतु गठित कोषांगों के प्रभारी पदाधिकारीगण एवं वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए अनुमण्डल पदाधिकारी बक्सर/डुमराँव, सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद डुमराँव/बक्सर उपस्थित रहे.

Comment here