ग्राउंड रिपोर्टराजनीति

एनएसयूआई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका…

Spread the love

जनमित्र/बक्सरः नीट एवं जेईई की परीक्षा को रद्द कराने को लेकर एनएसयूआई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया. इस कार्यक्रम की अगुवाई जिला अध्यक्ष अनुराग राज त्रिवेदी ने किया. पुतला दहन के दौरान एनएसयूआई के कार्यकर्ताओ ने सरकार विरोधी नारे भी लगाए. त्रिवेदी का कहना है कि कोरोना महामारी में जहां पूरा देश परेशान है

सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल किया जाना है वहीं सरकार परीक्षा आयोजित कर छात्रों को प्रताड़ित कर रही है साथ ही उन्होंने कहा कि इस सरकार को केवल अपनी राजनीति की पड़ी है यही वजह है कि बिहार में बाढ़ और कोरोना के बावजूद भी केवल चुनावी रणनीतियों पर बात हो रही है. सरकार पूरी तरह से शिक्षा विरोधी है. इसे छात्रों से कोई लेना देना नहीं है. कर्नाटक और गुजरात में सरकार ने गैर- जिम्मेदाराना तरीके से परीक्षा कराई जिसके चलते वहां

ज्यादातर छात्र एवं परीक्षक कोरोना पॉजिटिव पाये गए. इस कार्यक्रम में मुख्य रुप से मौजूद लोगों में कांग्रेस आईटी सेल जिला अध्यक्ष विनय ओझा, विकास पांडे, राम प्रतिक चौबे, विशाल खरवार, मोनू चौबे, दीपक राय, अंकित सिंह, आशिफ अली, अंकित पांडे एवं अन्य मौजूद रहे.

Comment here