जनमित्र/बक्सरः पूरे बिहार में बढ़ते हुए अपराध और खासकर बक्सर में लगातार हो रही हत्याओं के विरोध में युवा राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश महासचिव बबलू यादव के नेतृत्व में अंबेडकर चौक पर पूतला दहन किया गया. इस मौके पर बबलू यादव ने कहा कि जब से लोकतंत्र की हत्या कर और जनादेश की चोरी कर सरकार का गठन हुआ है तब से बिहार में कानून व्यवस्था लगातार बिगड़ती जा रही है जिससे साबित हो चुका है कि पूरे बिहार में राक्षस राज का आगाज हो चुका है. आए दिन अखबारों की सुर्खियां बिगड़ती विधि-व्यवस्था को बयां कर रही है. दिन दहाड़े दरभंगा के आभूषण दुकान से करोड़ों की डकैती, राजधानी पटना के बड़े चावल व्यवसायियों का
अपहरण, बक्सर में राजद के दलित प्रकोष्ठ के अध्यक्ष के पुत्र की हत्या, कृष्णा ब्रह्म थाने में घुसकर पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमले जैसे मामले सरकारी नाकामी के प्रत्यक्ष उदाहरण है. युवा राजद सरकार को आगाह करता है कि सरकार विधि-व्यवस्था को दुरुस्त करे नहीं तो युवा राजद चरणबद्ध आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा. इस दौरान मुख्य रूप देवेंद्र यादव, विवेक यादव, जगदीश पहलवान, छात्र नेता रामाशंकर कुशवाहा, सुधीर गुप्ता, प्रेम यादव, अजीत राय, ओम प्रकाश माली, राजा खान, विनय यादव, डॉक्टर इंद्रदेव
![]()
कुशवाहा, जीतन यादव, धर्मेंद्र पांडे, दीपक यादव, रवि यादव, पिंटू तिवारी, अखिलेश यादव, त्रिलोकी खरवार, मनोज यादव, विकास यादव, तेजू यादव, संतोष प्रजापति, अर्जुन यादव, सोनू कुमार, श्रीराम राम, अर्जुन गुप्ता, राहुल यादव, माधव रजक आदि मौजूद रहे.

Comment here