ग्राउंड रिपोर्ट

आज बक्सर आएंगे भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता व पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी

Spread the love

द जनमित्र । विमल यादव। 9431092766

 

आज बक्सर : के टाउन हॉल में एक परिचर्चा का आयोजन है जिसमें भाजपा के पूर्व केंद्रीय मंत्री और सारण सांसद राजीव प्रताप रूडी मुख्य वक्ता होंगे विभा मंच 2025 के संस्थापक सदस्य श्री यशवंत सिंह ने उक्त बातों की जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी श्री सिंह ने कहा कि गैर राजनीतिक मंच विजन बिहार एजेंडा 2025 बिहार का पिछड़ापन बिहार बिहारी और उनके विकास के मुद्दे पर चर्चा के लिए राजनीतिक दलों बुद्धिजीवियों और देश विदेश में बसे बिहार की प्रतिभा को अपने मंच पर आमंत्रित कर बिहार की राजनीति में एक एजेंडा स्थापित करने के लिए संकल्पित हैं विभा द्वारा अपने मंच से सभी राजनीतिक दलों के जनता के बीच अपनी बात को रखने के लिए आमंत्रित किया जाता है इसी श्रृंखला में श्री राजीव प्रताप रूडी को आमंत्रित किया गया है सांसद श्री रूडी विभिन्न प्रतिभाओं के संपन्न राजनेता हैं. रूडी दुनिया में ऐसे इकलौते सांसद हैं जिनका नाम लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में इसलिए दर्ज है कि वह सांसद होने के साथ-साथ एक व्यवसायिक लाइसेंस धारक पायलट भी हैं और महाविद्यालय में अर्थशास्त्र के शिक्षक तो है ही साथ ही पटना उच्च न्यायालय में पंजीकृत वरिष्ठ अधिवक्ता भी हैं पिछले 3 माह से विभा 2025 का मंच सजा है जिस पर सभी राजनीतिक दलों को आमंत्रित किया जा रहा है जो बिहार के पिछड़ेपन के कारण इसे दूर करने के अपने दृष्टि को जनता के बीच रख रख रहे हैं क्योंकि नीति आयोग के रिपोर्ट के अनुसार बिहार कोई और स्तरों पर देश का सबसे पिछड़ा राज्य है विभा 2025 ने रूढ़ी को अपने मंच पर आमंत्रित किया है बक्सर के टाउन हाल में रविवार 4 दिसंबर को इसका आयोजन होगा इस दौरान मंच के सदस्यों में कामेश्वर ओझा, राकेश सिंह ,अनिल सिंह , एवं भाजपा नेता पुनीत सिंह ,आदि उपस्थित थे.

Comment here