ग्राउंड रिपोर्ट

केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे ने बिहार सरकार को बताया जल्लाद

Spread the love

द जनमित्र। विमल यादव। 9431092766

बक्सर : बक्सर के सांसद व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने जिले के आथर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान बिहार सरकार पर जमकर निशाना साधा. चौबे ने बिहार सरकार को जल्लाद कहा. वहीं आरा बक्सर निवर्तमान एमएलसी राधाचरण सेठ के यहां हुई इनकम टैक्स की रेड पड़ने पर बड़ा हमला किया और कहा कि जो भी माफियागिरी करेगा उसे हमारी सरकार नहीं बख्शेगी उसे जेल की हवा खानी पड़ेगी.

प्रधानमंत्री ने शपथ के बाद कहा था कि न हम हम खाएंगे ना किसी को खाने देंगे. इस बात का असर आप लोगो के सामने है.जहां उसे मोटी रस्सी से फांसी पर चढ़ना ही होगा.

दरअसल केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे आथर में श्री अन्न महोत्सव में शामिल होने के लिए पहुंचे थे.सबसे पहले उन्होंने खुले मंच से स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की बदहाली पर बोलते हुए बिहार सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा ऐसी सरकार को जल्लाद कहा जा सकता है. वहीं मंच से नीचे उतरने पर जब उनसे यह सवाल किया गया कि जब वह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री थे तो उन्होंने स्वास्थ्य की बेहतरी के लिए क्या कुछ किया तो वह इस सवाल से बचते नजर आए. यह पूछे जाने पर कि जेडीयू एमएलसी राधाचरण साह के यहां इनकम टैक्स की छापेमारी को किस रूप में देखते हैं तो उन्होंने कहा कि जो लोग भी माफियागिरी करेंगे भले ही वह यह कहे कि वह निर्दोष हैं. उन्हें सरकार के द्वारा बख्शा नहीं जाएगा. उन्हें जेल आना ही होगा और मोटा रस्सी से फांसी लगाना ही होगा.

Comment here