द जनमित्र । विमल यादव। 9431092766
बक्सर: जिले नवानगर प्रखंड में सिकरौल थाना क्षेत्र के बसमनपुर गांव के रहने वाले जय प्रकाश पांडेय के 12 बर्षीय पुत्र अंकित की धारा प्रवाहित बिजली की तार की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना की सूचना मिलने के बाद घर के परिजनों ने अपने चीत्कार से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा वाला माहौल ग? छा गया. स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस वहा पहुंची एवम पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हाथ सौंप दिया.


इस घटना के संदर्भ में मिली जानकारी के अनुसार अंकित पांडे अपने घर से शौच करने के लिए खेतो की तरफ जा रहा था. पहले से ही ट्यूबेल चलाने के लिए किसान के द्वारा बिजली के तारों का उपयोग में लाया गया था. इसी तार के सम्पर्क में आ जाने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना की पुष्टि करते हुए सिकरौल के थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि इस मामले में यूडी केस दर्ज कर दिया गया है.


किसानों के द्वारा सब्जी की खेती की सिंचाई करने के लिए बिजली का मोटर लगया था. मोटर के लिए प्रयुक्त तार के चपेट मे आ जाने से इस किशोर की दुःखद मौत हो गई. परिजनों ने किसी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज नही कराया है. यूडी केस दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द भी कर दिया गया है. गौरतलब है कि किसानों के ट्यूबेल तक बिजली के खम्भे नही होने के कारण बांस एवं लकड़ी के के सहारे तार लाकर सिचाई का काम चलाते है जिसके कारण अक्सर इस तरह की दुःखद घटनाएं घटती रहती है. बिजली विभाग अपने ग्राहकों की सुविधा के अनुरूप कोई काम नहीं करता है जिसका खामियाजा आम जनता जैसे किसानों को भुगतना पड़ता है.


Comment here