ग्राउंड रिपोर्ट

सुगौली में अपराधियों ने वृद्ध की गला रेत कर दी हत्या ….

Spread the love

अपराधियों ने वृद्ध की गला रेत कर दी हत्या, मचा कोहराम

चंपारणः सुगौली थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर बाजार में अज्ञात अपराधियों ने धारदार हथियार से एक वृद्ध की गला रेत कर हत्या कर दी. थाना क्षेत्र के पंजिआरवा पंचायत के पचभिड़वा निवासी रामबाबू सिंह बीती रात छठघाट से पचभिड़वा अपने घर आये थे, तथा रघुनाथपुर बाजार में बने अपने घर में सोने के लिए चले गए. वे रोज सुबह घर चले जाते थे लेकिन जब शनिवार की सुबह घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने फोन किया जब फोन पर बात नहीं हुई तो उनकी बेचैनी बढ़ गई और जानकारी के लिए एक व्यक्ति को भेजा तब रामबाबू सिंह की हत्या की जानकारी मिली. खबर मिलते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया पड़ोसियों ने घटना की सूचना थानाध्यक्ष विवेक जयसवाल को दी.

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विवेक जयसवाल पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच मामले की जांच में जुटे गए. पुलिस निरीक्षक शशि भूषण ठाकुर भी मामले की जांच में जुटे हुए है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है बताया जाता है कि मृतक पीडीएस दुकानदार भी थे और लोगों को जरूरत पड़ने पर मदद भी करते थे. डीएसपी शैशव यादव ने कहा कि जांच चल रही है जल्द ही मामले का पर्दाफाश किया जाएगा. अब देखना है कि पुलिस कब तक मामले की तह तक जा पाती है.चंपारणः सुगौली थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर बाजार में अज्ञात अपराधियों ने धारदार हथियार से एक वृद्ध की गला रेत कर हत्या कर दी. थाना क्षेत्र के पंजिआरवा पंचायत के पचभिड़वा निवासी रामबाबू सिंह बीती रात छठघाट से पचभिड़वा अपने घर आये थे, तथा रघुनाथपुर बाजार में बने अपने घर में सोने के लिए चले गए. वे रोज सुबह घर चले जाते थे लेकिन जब शनिवार की सुबह घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने फोन किया जब फोन पर बात नहीं हुई तो उनकी बेचैनी बढ़ गई और जानकारी के लिए एक व्यक्ति को भेजा तब रामबाबू सिंह की हत्या की जानकारी मिली. खबर मिलते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया पड़ोसियों ने घटना की सूचना थानाध्यक्ष विवेक जयसवाल को दी. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विवेक जयसवाल पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच मामले की जांच में जुटे गए. पुलिस निरीक्षक शशि भूषण ठाकुर भी मामले की जांच में जुटे हुए है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है बताया जाता है कि मृतक पीडीएस दुकानदार भी थे और लोगों को जरूरत पड़ने पर मदद भी करते थे. डीएसपी शैशव यादव ने कहा कि जांच चल रही है जल्द ही मामले का पर्दाफाश किया जाएगा. अब देखना है कि पुलिस कब तक मामले की तह तक जा पाती है.

Comment here