गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026
ताज़ा
बक्सर में पुरुषों में बढ़ रहा हाई ब्लड शुगर का खतरा निर्माणाधीन मकान का छज्जा ढहने से सरपंच की मौत चौसा में बनारस जैसी गंगा आरती का भव्य आयोजन डुमरांव में मोबाइल शोरूम से करोड़ों की चोरी भोजपुर थाना के नजदीक अज्ञात युवक का शव बरामद सांसद ने मानहानि नोटिस पर लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखा चलती गाड़ी से उतरते वक्त नीचे गिरी महिला दुर्गा पूजा पंडाल के समीप तीन वर्षीय मासूम से दुष्कर्म
ग्राउंड रिपोर्ट

बेटे ने की मां की हत्या, रिश्ता हुआ शर्मसार.

द जनमित्र । विमल यादव। 9431092766

बक्सर: इस दुनिया में मां और बेटे का रिश्ता सबसे मजबूत माना जाता है .परंतु बक्सर से एक ऐसी घटना सामने आई है जो इस रिश्ते को भी शर्मसार करती है जिले के चक्की प्रखंड के कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र अंतर्गत अरक गाँव से सामने आई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती स्थानीय गाँव निवासी रामाशंकर पाण्डेय की पत्नी फुलेश्वरी देवी (58 वर्षीय) को हिमांशु शेखर उर्फ मुकेश पांडेय ने ठोस हथियार से मारकर हत्या कर दी.वही घटना के बाद से ही आरोपी फरार हो गया है. उधर इस मामले की जानकारी शनिवार सुबह ग्रामीणों को मिली जिसके बाद पूरे गाँव में सनसनी फैल गई. घटना की सूचना मिलते ही कृष्णाब्रह्म थानाध्यक्ष संतोष कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुँच शव को कब्जे में लेते हुए छानबीन शुरू कर दी. घटना की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतका का नाम फुलेश्वरी देवी,पति- रामाशंकर पाण्डेय है.वहीं आरोपी मुकेश पांडेय मृतका का सगा बेटा है. घटना को लेकर मृतका के पति रामाशंकर पाण्डेय के द्वारा अपने पुत्र के खिलाफ लिखित आवेदन दिया गया है. फिलहाल, हत्या का असली कारण का पता नहीं चल पाया है मामले की छानबीन चल रही है अभीतक आरोपी गिरफ्तार नही किया जा सका है.ग्रामीण सूत्रों के अनुसार आरोपी आपराधिक छवि का है. जिसके ऊपर पूर्व में कई गंभीर केस दर्ज है.