द जनमित्र । विमल यादव
बक्सर: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बनारपुर गांव में पैसे के लेनदेन में गाली-गलौज से झगड़ा शुरू हुआ. झगड़ा इतना बढ़ गया की ईंट-पत्थर और लाठी डंडे चलने लगे. इस दौरान किसी का सिर फट गया तो किसी की बांह की हड्डी टूटी. वहा के स्थानीय लोगों के द्वारा अपने सूझ बूझ से दोनों पक्ष के लोगों को समझाकर चौसा पीएचसी ले आया गया. पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है.


बनारपुर निवासी सुख सागर राम और सुनील राम में कई दिनों से विवाद चल रहा था. पैसे नहीं देने पर सुनील राम के पक्ष ने सुख सागर राम के लड़के से उसका मोबाइल छीन लिया. इसके उपरांत दोनों पक्षों में विवाद बढ़ता चला गया. सुख सागर राम के घायल बेटे अरुण कुमार ने बताया कि सुनील राम और संदीप राम उर्फ मक्का जान से मारने की धमकी दे रहा था. वहीं सुनील राम के पक्ष से घायल युवती गायत्री कुमारी ने बताया कि बुधवार की देर शाम हमलोग घर पर खाना खा रहे थे तो अचानक 20-25 की संख्या में लोग हमारे दरवाजे पर पहुंचकर ईंट-पत्थर चलाने लगे.



इनके पक्ष से जगदीश राम, बिन्दा देवी, प्रकाश राम और सुरेश राम हैं. दोनों पक्षों का इलाज चौसा पीएचसी में चल रहा है. मुफस्सिल थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने कहा कि बनारपुर गांव में मारपीट की सूचना पर पुलिस वहां गई थीं. अभी तक किसी भी पक्ष से आवेदन प्राप्त नहीं है. अगर आवेदन मिलता है तो एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी.

Comment here