ग्राउंड रिपोर्टराजनीति

सदर विधायक संजय तिवारी ने प्रेस कान्फ्रेस कर बताई अपनी उपलब्धियां

Spread the love

द जनमित्र। विमल यादव। 9431092766

बक्सर :सदर विधायक संजय कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी ने बिहार विधानसभा के सत्र में क्षेत्रीय विकास से सम्बंधित उठाये गए जनहित के मुद्दों को लेकर जनता को संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर आज ब्यौरा सौंपा. बक्सर सर्किट हाउस में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में बक्सर सदर विधायक संजय कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी ने बताया कि चौसा में रेल एवं जल कॉरिडोर में भू अधिग्रहण में किसानों को वर्तमान दर पर मुआवजा देने के लिए किसानों की मांग को सदन के पटल पर रखने का काम किया. साथ ही उन्होंने बक्सर जिले के किसानों के सिंचाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए चौसा रामपुर रजवाहा व महदह रजवाहा के सुदृढ़ीकरण के साथ रामपुर लिफ्ट सिंचाई योजना को जल्द पूर्ण करने की मांग उठाई. बक्सर नगर के बड़ी मस्जिद से लेकर सेंट्रल जेल और ज्योति चौक से गोलंबर सहित तड़का नाला के चौड़ीकरण व हकीमपुर रजवाहा पर पुल निर्माण की आम जनता की मांग को भी मजबूती से उठाया . बक्सर जिले के 35 सरकारी नलकूपों पर विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त कर उन्हें पुनः शुरू कराने की मांग भी सम्बंधित विभाग से उन्होंने की. साथ ही बक्सर नगर के ज्योति चौक से होकर कोइरपुरवा से लेकर खलासी मोहल्ला होते हुए जमुना चौक तक कि सड़क का निर्माण, चौसा यादव मोड़ से दलित बस्ती नारायणपुर के साथ पड़री सोनवर्षा से नारायणपुर और रामोबरियाँ व बोक्सा सहित डेढ़ दर्जन से अधिक सड़कों के निर्माण को लेकर भी सदन में उठाया. साथ ही चौसा गोला ग्रामीण क्षेत्र में 10 एमवीए ट्रांसफार्मर हेतु भी विद्युत विभाग से मांग रखी जो जल्द ही दुरुस्त हो जाएगा. साथ ही बक्सर विधायक मुन्ना तिवारी ने बताया कि बक्सर सदर अस्पताल के अल्ट्रासाउंड को 24×7 चालू रखने की मांग भी स्वास्थ्य मंत्री से उन्होंने रखी. कोरोना के नए वैरिएंट से बचाव के लिए आम जनता को सजग रहने की अपील भी उन्होंने की . स संवाददाता सम्मेलन में कांग्रेस के प्रदेश नेता डॉ स्नेहाशीष वर्धन पांडेय, वरिष्ठ नेता कामेश्वर पांडेय, डॉ मनोज पांडेय, धनजी पांडेय, रवि लाल, राजू पांडेय, गुप्तेश्वर चौबे, डब्लू पाठक, रविकांत उपाध्याय सहित दर्जनों नेता मौजूद रहें.

Comment here