ग्राउंड रिपोर्टराजनीति

गरीब भूमिहीन को प्रशासन द्वारा उजाड़ा जाएगा घर तो सड़क से सदन तक लड़ने के लिए तैयार हूं : डुमराव विधायक अजीत कुमार सिंह

Spread the love

द जनमित्र। विमल यादव। 9431092766

 पटना: भाकपा माले के विधायक डॉ० अजीत कुमार सिंह ने विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन शून्यकाल में माननीय उच्च न्यायलय के सिविल रिट केस नंबर 9692/2015 आलोक में डुमराँव अंचल के मौजा भोजपुर कदीम, भोजपुर जदीद व नेनुआँ सहित पूरे बक्सर जिले के तमाम अंचल कार्यालयों द्वारा सरकारी भूमि पर पचासों वर्षों से बसे बासगीत पर्चाधारियों एवं भूमिहीनों को उजाड़ने के आदेश पर तत्काल रोक लगाने की मांग सरकार से की है.जिला प्रशासन द्वारा कई बासगीत पर्चाधारियों व भूमिहीनों को कड़कड़ाती ठंढ में भी उजाड़ा जा रहा है . प्रशासन द्वारा जिन लोगों पर नोटिस जारी किया गया है उनमे से तीन चौथाई लोगों के पास बासगीत का परचा है जिस भूमि पर परचाधारी वर्षों से अपनी जिंदगी भर की जमापूँजी से पक्का या कच्चा मकान बना कर गुजर-बसर कर रहें हैं. 

विधायक ने इस सम्बन्ध में कहा है कि सरकार का स्पष्ट निर्देश है कि बिना वैकल्पिक व्यवस्था किये किसी भी गरीब-भूमिहीन को उजाड़ा नहीं जायेगा फिर भी प्रशासन द्वारा गरीबों को उजाड़ा गया तो इसके लिए सड़क से सदन तक लड़ा जायेगा अपनी पूरी जिंदगी भर की कमाई लगा कर घर बनाये गरीबों के सामने जीवन-मरण का प्रश्न है . जिन गरीब भूमिहीनों को सरकार ने स्वयं ही बासगीत का परचा दिया है उन्हें किसी भी तरह उजाड़ना गलत है . हम और हमारी पार्टी भाकपा माले गरीब भूमिहीनों के पक्ष में खड़े हैं बिना वैकल्पिक व्यवस्था के किसी गरीब भूमिहीन का घर उजाडने नहीं दिया जायेगा कल इसके खिलाफ भाकपा माले के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर जिला अधिकारी के समक्ष सभी पीड़ित परिवारों द्वारा धरना दिया जायेगा एवं इसपर तुरंत रोक लगाने के लिए जिला अधिकारी को ज्ञापन सौपा जायेगा.

Comment here