जनमित्र/बक्सरः नावानगर के सोनवर्षा ओ.पी. के टीकपोखर गांव के पास अपने भेड़ों के साथ बसेरा लगाये गड़ेरियों पर मंगलवार की रात को असामाजिक तत्वों ने भेड़ो की लूट के लिये अंधाधुंध गोली चलाई जिसमें दो गड़रियों बलिराम पाल पिता अयोध्या पाल जो भोजपुर के सिकरहट्टा थाना के हरपुर गाँव के हैं और दूसरे एकराम पाल जो शाहपुर थाना के बेलवटी गाँव के हैं को गोली लग गई जिसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा डुमराँव के विधायक अजित कुमार सिंह को फोन पर दी गई जिसपर संज्ञान लेते हुए भाकपा माले की एक टीम कामरेड
नीरज यादव के नेतृत्व में घटना स्थल पर जाँच के लिए पहुँची. घटना के बारे में पीड़ितों ने बताया कि घटना रात के तकरीबन 11:00 बजे की है. टीकपोखर के पास एनएच-30 के किनारे गरेड़िये तकरीबन 20 दिन से डेरा डाले हुए हैं. विधायक के निर्देश पर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नावानगर में जाँच के बाद बलिराम पाल को बेहतर इलाज के लिए आरा रेफर कर दिया

गया. विधायक द्वारा प्रशासन से गड़ेरियों की सुरक्षा की पुख्ता इंतजाम करने, घायलों की इलाज की बेहतर सुविधा मुहैया कराने तथा मामले में त्वरित अनुसंधान करते हुए अपराधियों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया भी गया.

Comment here