ग्राउंड रिपोर्ट

लोक शिकायत निवारण को लेकर हुई समीक्षा बैठक, डीएम ने की अध्यक्षता.

Spread the love

द जनमित्र । विमल यादव। 9431092766

बक्सरः जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में लोक शिकायत निवारण, लोक सेवा अधिकार एवं भू विवाद की समीक्षा बैठक समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय में सम्पन्न हूई. जिसमे लोक शिकायत निवारण के समीक्षा के क्रम में राजस्व विभाग से संबंधित 196 मामले लंबित पाए गए इस संबंध में निर्देश दिया गया कि इनमें से जो अतिक्रमण हटाने के मामले हैं उसमें पुलिस बल उपलब्ध कराते हुए अनुमंडल पदाधिकारी नियमानुसार विधि सम्मत कार्रवाई कराना सुनिश्चित करेंगे.

राजस्व के शेष मामले जो अतिक्रमण हटाने से संबंधित नहीं है संबंधित मामलों को भूमि सुधार उप समाहर्ता को समीक्षा करते हुए नियमानुसार विधि सम्मत निराकरण करने का भी निर्देश दिया गया. विद्युत विभाग का कोरान सराय क्षेत्र अंतर्गत अधिक मामला लंबित रहने के कारण जिला पदाधिकारी के द्वारा अप्रसन्नता व्यक्त की गई तथा सहायक अभियंता को निर्देशित किया गया कि बिल पत्र में विभागीय नियमानुसार समस्या का निराकरण कराना सुनिश्चित करें. लोक सेवा अधिकार के तहत म्यूटेशन का मामला नावानगर में अधिक रहने एवं मामला ससमय निष्पादित नहीं करने के कारण अंचलाधिकारी नावानगर को शो कॉज करते हुए वेतन बंद करने का निर्देश भी दिया गया. जिले के महत्वपूर्ण बैठक में अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने के कारण अंचलाधिकारी इटाढी़ से कारण भी पूछा गया. बैठक में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, स्थापना उप समाहर्ता, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला जन संपर्क पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे.

Comment here