ग्राउंड रिपोर्ट

राजद सुप्रीमो लालू यादव का सिंगापुर में किडनी ट्रांसप्लांट ऑपरेशन सफल रहा और बेटी रोहिणी आचार्य भी स्वस्थ

Spread the love

द जनमित्र । विमल यादव। 9431092766

पटना: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का सिंगापुर में किडनी ट्रांसप्लांट का ऑपरेशन सफल रहा.

विदित हो लालू यादव को सबसे पहले किडनी ट्रांसप्लांट कराने की सलाह रांची के रांची में रिम्स के डॉक्टर विद्यापति ने दी थी इसके बाद राजद सुप्रीमो दिल्ली एम्स और सिंगापुर में जांच करा कर किडनी ट्रांसप्लांट कराने का निर्णय लिया .
तेजस्वी यादव ने भी ट्वीट कर बताया कि श्री यादव का ट्रांसप्लांट ऑपरेशन सफलतापूर्वक होने के बाद उन्हें ऑपरेशन थिएटर से आईसीयू में शिफ्ट किया गया है वही डोनर देने वाली बहन रोहिणी आचार्य एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव दोनों स्वस्थ हैं . लालू यादव होश में है और बातचीत भी कर पा रहे है लोगों की प्रार्थना और दुआओं के लिए तेजस्वी यादव ने सभी लोगो को साधुवाद दिया.

Comment here