द जनमित्र । विमल यादव। 9431092766
कुढ़नी विधानसभा क्षेत्र में आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव संयुक्त रूप से चुनावी सभा में भाग लिया। नीतीश कुमार ने बताया कि कुढ़नी प्रखंड में 39 पंचायत हैं जोकि सबसे बड़ा प्रखंड है बिहार का. श्री कुमार महागठबंधन के प्रत्याशी मनोज कुशवाहा के लिए कुढ़नी विधानसभा में आज प्रचार प्रसार किया और बताया कि विकास ही एक ऐसा रास्ता है जो बिहार को बहुत आगे ले जायेगा जैसे छात्रों के लिए लोन की व्यवस्था एवं बेरोजगारी भत्ता जैसे कार्य को प्रारंभ किया गया. नाहर ,आहार ,पोखर , कुंवा यह सब बंद पड़े को फिर से को फिर से प्रारंभ किया जाए ताकि बिहार में चौमुखी विकास का लाभ सभी लोगों को मिल सके. वहीं लालू का मैसेज लेकर पहुंचे उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का कहना था कि तीर भी लालू का ही है इसलिए यहां के प्रत्याशी मनोज कुशवाहा को तीर में वोट देकर विजई बनाएं तेजस्वी यादव ने अपने पुराने वाले कोई याद दिलाते हुए कहा कि हमने वादा किया था कि अगर मेरी सरकार बनती है तो 10 लाख सरकारी नौकरी देंगे इसके बाद माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में हम लोग कार्य कर रहे हैं और पटना के गांधी मैदान से मुख्यमंत्री ने 20 लाख नौकरी एवं रोजगार की बात का ऐलान कर दिया है और इस पर हम लोग काम भी कर रहे हैं वही विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि यह झूठ, ठग की सरकार संविधान ,लोकतंत्र को खतरे में डालने वाली सरकार को हम लोग यहां से सफाया कर देंगे.

वही 4 दिन से बक्सर और भोजपुर के विधान परिषद सह प्रदेश अध्यक्ष पंचायती राज एवम स्थानीय के राधाचरण सेठ जी की अगुवाई में डॉ विनोद कुमार सिंह के साथ कुढ़नी विधानसभा क्षेत्र में गांव गांव पहुंचकर अपने प्रत्याशी प्रत्याशी मनोज कुशवाहा के पक्ष में मतदान करने की अपील की जा रही है.डॉक्टर विनोद कुमार सिंह का कहना है की हमलोगो की जीत तय है.

Comment here