ग्राउंड रिपोर्ट

किसान सलाहकार पद पर चयन की प्रक्रिया शुरू

Spread the love

द जनमित्र । विमल यादव। 9431092766

बक्सर: जिला के वेबसाइट प्रेस विज्ञप्ति एवं जिला कृषि कार्यालय के सूचना पट्ट पर मेधा सूची का प्रकाशन बक्सर दिनांक 13 मई को जिला कृषि पदाधिकारी बक्सर से प्राप्त सुचनानुसार विभागीय दिशा निर्देश के आलोक में बक्सर जिले में किसान सलाहकार पद पर चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि बक्सर जिले में किसान सलाहकार का कुल 16 पद रिक्त है जिसमें अनारक्षित 07, अत्यंत पिछड़ा वर्ग 01, पिछड़ा वर्ग 03, अनुसूचित जाति 03 एवं पिछड़ा वर्ग महिला 02 शामिल है. जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि निर्धारित संख्या में रिक्त पदों पर चयन हेतु चयन प्रक्रिया को प्रधान सचिव, कृषि विभाग, बिहार पटना के पत्रांक 416 दिनांक 01.09.2015 द्वारा अगले आदेश तक के लिए रोक लगा दिया गया था. पुनः सचिव, कृषि विभाग, बिहार, पटना के पत्रांक 466 दिनांक 29.11.2022 के द्वारा किसान सलाहकार के चयन प्रक्रिया को जिस स्तर पर बंद कर दिया गया था, उसी स्तर से पुनः पूर्व के दिशा निर्देश के आलोक में शुरू करने का निर्देश प्राप्त है.

इस निर्देश के आलोक में दिनांक 11.05.2023 को जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल के अध्यक्षता में आयोजित चयन समिति की बैठक के निर्णयनुसार किसान सलाहकार पद हेतु आवेदक की मेघा सूची का प्रकाशन समाचार पत्र, जिला कृषि कार्यालय के सूचना पट्ट, विभागीय वेबसाइट एवं जिला के एनआईसी के वेबसाइट पर किया जा रहा है. उपरोक्त माध्यम से अभ्यर्थी अपना मेधा सूची देख सकते हैं. इस पर दावा आपत्ति करने की अंतिम तिथि 25.05.2023 निर्धारित की गई है.आवेदक कार्यालय के ईमेल, पंजीकृत डाक या जिला कृषि कार्यालय बक्सर में हाथों हाथ अपना दावा या आपत्ति दर्ज करा सकते हैं.उक्त तिथि के बाद किसी भी माध्यम से दावा आपत्ति स्वीकार नहीं किया जाएगा.

Comment here