ग्राउंड रिपोर्टराजनीति

जनतांत्रिक विकास पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेश सिंह कुशवाहा एवं प्रकाश राय ने थामा रालोसपा का दामन

Spread the love

जनमित्र/पटना: बिहार विधान सभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है सभी पार्टियों में फेरबदल जारी है इसी बीच रालोसपा के प्रदेश कार्यालय में बक्सर के व्यवसाई प्रकाश राय एवं मौर्य शक्ति के पूर्व संयोजक सह जविपा के बक्सर जिला अध्यक्ष राजेश सिंह कुशवाहा ने अपने सैकड़ों साथियों के साथ पटना में रालोसपा के सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा के समक्ष सदस्यता ग्रहण की. इनके अलावा पार्टी में रितेश कुमार मौर्य, सुमन कुशवाहा, धनजी कुशवाहा, हिटलर कुशवाहा, विक्की चौरसिया, पीयूष कुशवाहा, आशीष कुशवाहा, ज्ञानचंद कुमार, अंश राय, विकास राय, अभिमन्यु कुमार, संतोष पांडे, साकेत कुमार, गुड्डू पांडे आदि ने भी सदस्यता ली. इस मौके पर रालोसपा के कोषाध्यक्ष राजेश यादव, प्रदेश अध्यक्ष भूदेव चौधरी, प्रधान महासचिव निर्मल सिंह कुशवाहा, प्रदेश महासचिव व प्रवक्ता धीरज सिंह कुशवाहा भी मौजूद रहे. इन सबके पार्टी ज्वाइन करने पर धीरज सिंह कुशवाहा ने सबको बधाई देते हुए कहा कि जिस तरीके से लोग रालोसपा से जुड़ रहे हैं पार्टी पहले से ज्यादा मजबूत हुई है और आने वाले समय में रालोसपा बिहार में एक मजबूत विकल्प होगी. अन्य बधाई देने वाले लोगों में प्रदेश संगठन सचिव राकेश महतो, बक्सर जिला अध्यक्ष दीनानाथ ठाकुर, प्रवक्ता अजय कुमार आदि रहे.

Comment here