द जनमित्र । विमल यादव। 9431092766
कांग्रेस के भारत जोड़ो यात्रा लगातार सुर्खियों में है इसकी वजह यह है कि राहुल गांधी आम जनों से मिल रहे हैं जिसका वीडियो भी वायरल होते रहता है इस यात्रा में कांग्रेस को चाहने वाले तमाम लोग जुड़ रहे हैं इसी कड़ी में बक्सर के कांग्रेस के नेता इस यात्रा में शामिल हो रहे हैं आपको बताते चलें कि राजपुर विधायक विश्वनाथ राम , सदर विधायक संजय तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी वही युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रत्याशी आशुतोष त्रिपाठी के अलावा कई कार्यकर्ता इस यात्रा में शामिल हो चुके हैं .यह सभी लोग इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया पर साझा की है आपको बताते चलेगी राहुल गांधी लगातार भारत जोड़ो यात्रा से बीजेपी पर हमला बोलते रहते हैं .उनका कहना है कि बीजेपी नफरत की राजनीति करती है और इसीलिए हम भारत जोड़ने की बात करते हैं. हम मोहब्बत की बात करते हैं. राहुल गांधी के इस यात्रा में अलग-अलग राज्यों के नेता शामिल होते रहते हैं. इसी क्रम राजपुर विधायक विश्वनाथ राम ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रहे इस यात्रा में शामिल होकर हम लोग इस यात्रा को मजबूत बना रहे हैं इस यात्रा से देश के अंदर भाईचारा बढ़ेगा क्योंकि हम लोग भारत के वासी हैं और भारत में हर धर्म व विचारधारा के लोग बसते हैं इसलिए नफरत की राजनीति नहीं भाईचारा की राजनीति होनी चाहिए.

वही सदर विधायक मुन्ना तिवारी उर्फ संजय तिवारी का कहना है कि राहुल गांधी जमीनी नेता है इसीलिए वह जमीन पर काम कर रहे हैं जबकि नरेंद्र मोदी केवल हवा हवाई बातें करते हैं. हवा हवाई से काम नहीं चलेगा क्योंकि आम जनता की समस्या को जमीनी स्तर पर ही आकर समझा जा सकता है.

भारत जोड़ो यात्रा कन्या कुमारी से कश्मीर को जाने के क्रम में मध्यप्रदेश में 370 किलोमीटर लग भग चली जिसमे बिहार युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने इंदौर के राऊ विधानसभा से इंदौर शहर से उज्जैन होते हुवे आगर तक लगातार 5 दिन ऐतिहासिक पद यात्रा का हिस्सा बने पद यात्रा में बिहार से मुख्य रूप से भाग लेने वाले बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कुमार आशीष प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अशुतोष कुमार त्रिपाठी N S U I अध्यक्ष शशि कुमार , समस्तीपुर अध्यक्ष पद के प्रत्याशी एखलाकुर रहमान सिद्दकी ,शारिक खान नवाब ,अशरार हाशमी, अनम सुल्तान ,गया युवा कांग्रेस अध्यक्ष कुंदन कुमार ,शेखपुरा सन्नी कुमार , पंकज यादव शलभ यादव बक्सर के मंसूर अली धुरान यादव, मधुबनी विजय कृष्ण झा , जैसे बहुत से युवा राहुल जी के साथ पद यात्रा में साथ चले , महत्वपूर्ण बात श्री अशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि यात्रा के शुरूआती दौर कन्याकुमारी से ही बक्सर का प्रतिनिधित्व कर रहे हल चल सिंह यादव यात्रा के शिविर में मिले जो कि शुरू से ही यात्रा का हिस्सा हैं.

Comment here