बुधवार, 21 अक्टूबर 2026
ताज़ा
बक्सर में पुरुषों में बढ़ रहा हाई ब्लड शुगर का खतरा निर्माणाधीन मकान का छज्जा ढहने से सरपंच की मौत चौसा में बनारस जैसी गंगा आरती का भव्य आयोजन डुमरांव में मोबाइल शोरूम से करोड़ों की चोरी भोजपुर थाना के नजदीक अज्ञात युवक का शव बरामद सांसद ने मानहानि नोटिस पर लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखा चलती गाड़ी से उतरते वक्त नीचे गिरी महिला दुर्गा पूजा पंडाल के समीप तीन वर्षीय मासूम से दुष्कर्म
ग्राउंड रिपोर्ट

आप भी हाथ बढ़ाएं, जरूरतमंदों का सहारा बने।

जनमित्रः सर्दियां आ गई हैं, पारा दिनोदिन गिरता जा रहा है, हम सभी अपने अपने परिवार के सर्दियों से बचाव के सारे इंतज़ाम में लग चुके हैं, स्वेटर, शाल, कम्बल, टोपी, मफलर, हीटर, ब्लोवर और भी न जाने क्या क्या और जरूरी भी है खरीद रहे हैं या खरीद चुके हैं, आखिर हम अपने प्यारों को ठंड में कैसे ठिठुरने दे सकते हैं, लेकिन वो जो संसाधनविहीन हैं और अपने बच्चो और परिवार को इस कड़कड़ाती ठंड में आवश्यक सामग्री उपलब्ध नही करवा पा रहे उनके लिए बक्सर की एक सामाजिक संस्था “सेंटर फॉर सोशल सर्विस” सामने आई है, संस्था ने सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से

आम लोगों से अपील की है की आप अपने अगल बगल नजर दौड़ाइये और यदि कोई ऐसा परिवार दिखाई दे तो उनकी मदद करिये । दानदाता चाहें तो संस्था के माध्यम से भी जरूरतमंदों को सामग्री दान कर सकते हैं उसके लिए संस्था ऑनलाइन फोनपे और गूगलपे नंबर 8862823302 पर किसी भी राशि का दान स्वीकार कर रही है अगर आप किसी जरूरतमंद परिवार को एक कम्बल दान देना चाहते हैं तो 500 रुपये, गर्म चादर 250 रुपये, स्वेटर 150 रुपये तथा मोजे और टोपी के लिए मात्र 50 रुपये का भी दान दे सकते हैं, सभी राशियां ऑनलाइन ही स्वीकार की जायेंगीं, किसी प्रकार का कोई नगद स्वीकार नहीं किया जा रहा है।
कार्यक्रम के बारे में बताते हुए संस्था के सचिव सामाजिक कार्यकर्ता रामनारायण ने बताया की संस्था परिवारों को चिन्हित कर सामग्रियों का उनके घर घर जाकर वितरण करेगी और अन्य सुधीजनों को संस्था के माध्यम से अथवा स्वयं अपने स्तर से एक छोटा सा प्रयास जरूर करना चाहिए क्योंकि छोटे छोटे प्रयास ही बड़े बदलाव लाते हैं। ज्ञात हो कि संस्था अक्सर सामाजिक कार्यों में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करती रहती है और एक बार कारपोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के तहत विशाल मेगा मार्ट के साथ मिलकर इस तरह का कार्यक्रम चला चुकी है जिसे उस वक्त काफी सफलता मिली थी।