द जनमित्र डेस्क
रोटरी बक्सर ने स्थानीय श्री चंद्र मंदिर परिसर में सत्र का पहला स्वास्थ्य शिविर सह PPH कैंप का आयोजन किया। इस शिविर में 165 मरीजों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई और आवश्यकतानुसार दवाइयां भी प्रदान की गईं। शिविर में मधुमेह विशेषज्ञ डॉ. सौरभ राय, प्रसिद्ध फिजिशियन व डायबिटोलॉजिस्ट डॉ. दिलशाद आलम, गाइनेकोलॉजिस्ट डॉ. गुड़िया, कंसल्टेंट ऑब्स्टेट्रिशियन एंड गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. सुरैया, और दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. खालिद रज़ा ने अपनी सेवाएं दीं। शिविर में मधुमेह, रक्तचाप, वजन और लंबाई की जांच भी की गई।





कार्यक्रम में रोटरी अध्यक्ष डॉ. दिलशाद आलम, सचिव एस.एम. साहिल, कोषाध्यक्ष सतेंद्र सिंह, और अन्य सदस्यों सहित दीपक अग्रवाल, सौरभ तिवारी, अनिल केशरी, गोपाल केशरी, आशीष गुप्ता, मनोज वर्मा, कुमार सागर, विवेक कुमार, अमृता केशरी, प्रभुनाथ प्रसाद आदि उपस्थित रहे। शिविर की सफलता में प्रोजेक्ट चेयर राजेश केशरी और को-चेयर मंजेश केशरी के विशेष योगदान की सराहना की गई। रोटरी बक्सर ने इस आयोजन के माध्यम से सामाजिक सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को फिर से दोहराया।


Comment here