द जनमित्र | सरिता
बीते बुधवार को बक्सर जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान डीएम ने पाया कि ओपीडी में काफी भीड़ हैं जिसको देखते हुए अस्पताल उपाध्यक्ष को निर्देशित किया कि “क्या मैं आपकी सहायता कर सकता हूं” काउंटर पर आम जनों को जानकारी सुलभ कराये एवं रजिस्ट्रेशन काउंटर के पास भी सामान्य रजिस्ट्रेशन एवं स्कैन एण्ड शेयर का अलग-अलग लाइन के माध्यम से पंजीकरण कराना सुनिश्चित करें.


डीएम ने यह भी पाया कि वर्तमान में अल्ट्रासाउंड सेवाओं की सुविधा केवल गर्भवती महिलाओं के लिए प्रदान किया जा रहा है, इस बारे में सिविल सर्जन को निर्देशित किया कि अन्य मरीजों को भी अल्ट्रासाउंड सेवा उपलब्ध कराने की व्यवस्था करें. जिलाधिकारी ने मरीजों एवं परिजनों से वार्ता कर स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में फीडबैक भी लिया जिसमें यह सामने आया कि बच्चों के डॉक्टर दीनानाथ सिंह नियमित रूप से अपने कार्य स्थल पर नहीं रहते हैं. इस संबंध में सिविल सर्जन को निर्देशित किया गया कि डॉक्टर दीनानाथ सिंह के बायोमेट्रिक उपस्थिति के साथ मंतव्य सहित प्रतिवेदन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें. निरीक्षण के क्रम में यह भी पाया गया कि डॉक्टर का रोस्टर प्रदर्शित नहीं है.

Comment here