शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026
ताज़ा
डुमरांव में मंदिर की प्रतिमा से सोने की आंख चोरी पूर्व विधायक ने मौजूदा विधायक पर साधा निशाना बक्सर में पुरुषों में बढ़ रहा हाई ब्लड शुगर का खतरा निर्माणाधीन मकान का छज्जा ढहने से सरपंच की मौत चौसा में बनारस जैसी गंगा आरती का भव्य आयोजन डुमरांव में मोबाइल शोरूम से करोड़ों की चोरी भोजपुर थाना के नजदीक अज्ञात युवक का शव बरामद सांसद ने मानहानि नोटिस पर लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखा
सेहत

एंटी-रेबीज इंजेक्शन के बाद सात साल की बच्ची की मौत

{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"ai_enhance":1,"remove":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

द जनमित्र | शशि

मंगलवार की शाम सदर अस्पताल में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सात साल की मासूम साजन कुमारी की एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगने के चंद मिनटों बाद ही मौत हो गई। वरुणा गांव की रहने वाली साजन, प्रदीप यादव की बेटी, को सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे एक कुत्ते ने काट लिया था। परिजन उसे शाम चार बजे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे एआरवी इंजेक्शन दिया। लेकिन इंजेक्शन लगते ही साजन की हालत बिगड़ने लगी। डॉक्टरों ने बचाने की कोशिश की, मगर आधे घंटे में ही बच्ची ने दम तोड़ दिया।

बच्ची की मौत की खबर ने परिजनों का गुस्सा भड़का दिया। अस्पताल में हंगामा शुरू हो गया। साजन की दादी माया देवी ने नर्स पर गलत इंजेक्शन और ओवरडोज का आरोप लगाया। गांव से दर्जनों लोग अस्पताल पहुंचे और आक्रोश जताया। हालात बेकाबू होते देख डॉक्टर और स्टाफ मौके से खिसक गए। टाउन थाना की पुलिस और बाद में एसडीपीओ गौरव पांडेय ने पहुंचकर भीड़ को शांत कराया।

सिविल सर्जन डॉ. शिवकुमार प्रसाद चक्रवर्ती ने बताया कि बच्ची का पोस्टमार्टम होगा और एक मेडिकल टीम मामले की गहन जांच करेगी। इस बीच, साजन की मां, छोटी बहन और दादा समेत परिजन अस्पताल में फूट-फूटकर रोते रहे। साजन के पिता प्रदीप पिछले पांच साल से दुबई में हैं। परिजनों ने दोषी स्वास्थ्यकर्मियों पर सख्त कार्रवाई और मुआवजे की मांग की है। यह ह्रदयविदारक घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।